मोबाइल गेम की लत 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं टाइटल - सुसाइड नोट में लिखा- सॉरी मम्मी-पापा गेम नहीं छोड़ पा रहे गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात 2 बजे तीनों बहनें हाथ पकड़कर बालकनी से कूद गईं। गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।तीनों बहनों की उम्र 12 से 16 साल के बीच है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि तीनों बहनों को टास्क-बेस्ड कोरियन लव गेम की लत थी। पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके चलते तीनों बहनों ने यह कदम उठाया।घटना भारत सिटी बी-1 टॉवर के फ्लैट नंबर 907 की है। पीएम मोदी धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे संसद के बजट सत्र का बुधवार को छठवां दिन है। लोकसभा में 2 फरवरी से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे लोकसभा में जवाब दे सकते हैं। बीते दो दिन राहुल गांधी की चीनी टैंक घुसपैठ के मुद्दे पर स्पीच को लेकर हंगामा होता रहा।मंगलवार को राहुल ने पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक के आर्टिकल को सदन में पेश करते हुए कहा- मुझे बोलने दिया जाए। मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमान के विंग्स टकराए मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे एअर इंडिया और इंडिगो के दो विमानों की विंग्स आपस में टकरा गए। घटना के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे। हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक एअर इंडिया की फ्लाइट AI2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिए टेकऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़ी थी। इसी दौरान हैदराबाद से मुंबई आई इंडिगो की फ्लाइट 6E791 लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थी। टैक्सी यानी पार्किंग में जाने के दौरान दोनों विमानों की विंग टिप आपस में संपर्क में आ गए। उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। जैश-ए-मोहम्मद के एक आंतकि को गोली लगी। दो आतंकवादी गुफा में छिपे है। सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बसंतगढ़ इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। एमपी-यूपी बिहार समेत 7 राज्यों में घना कोहरा देश के उत्तरी राज्यों पंजाब हरियाणा राजस्थान दिल्ली यूपी बिहार उत्तराखंड हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। बर्फबारी के बाद उत्तराखंड हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। मैदानी राज्यों में उत्तर से आनी वाली हवाओं ने फिर से सर्दी बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार पंजाब-चंडीगढ़ हरियाणा दिल्ली में सुबह से घना कोहरा छाया है। सुबह 6.30 बजे आदमपुर अंबाला कानपुर बरेली प्रयागराज ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो रही। अमेरिका ने अरब सागर में ईरानी ड्रोन को मार गिराया अमेरिका ने मंगलवार को अरब सागर में एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक ईरान का शाहेद-139 ड्रोन अमेरिकी नौसेना के ‘USS अब्राहम लिंकन’ एयरक्राफ्ट कैरियर (वॉरशिप) के पास पहुंच गया था। USS अब्राहम लिंकन अमेरिकी नौसेना का एक न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है। यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ताकतवर वॉरशिप में से एक माना जाता है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के बयान के अनुसार अमेरिकी नौसेना ने आत्मरक्षा में F-35C फाइटर जेट से ईरानी ड्रोन को मार गिराया।