Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Feb-2026

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव से की भेंट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन में बुधवार को सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मध्यप्रदेश में रेल से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में संचालित एवं प्रगतिरत रेलवे परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से मध्यप्रदेश के विकास कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। कर्ज लेने में मोहन सरकार ने शिवराज को पीछे छोड़ा - पटवारी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अब सिर्फ एक हजार दिन की ही मेहमान है इसके बाद वह सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार में तीन मंत्री अपराधों से जुड़े मामलों में घिरे हुए हैं जिनसे तत्काल इस्तीफा लिया जाना चाहिए। सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- जहरीला पानी पीकर जान गंवा रहे लोग भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई 32 मौतों को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने इंदौर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने इस त्रासदी को प्रशासनिक लापरवाही नहीं बल्कि सीधे तौर पर सिस्टम का फेल्योर करार दिया है। प्रेस से चर्चा करते हुए श्रीनेत ने कहा कि एक तरफ सरकार विकसित भारत के बड़े-बड़े दावे कर रही है। दूसरी तरफ देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में लोग जहरीला पानी पीकर जान गंवा रहे हैं। सरकार नागरिकों को बुनियादी जरूरत यानी साफ पानी तक मुहैया नहीं करा पा रही है तो विकास की बातें बेमानी हैं। ड्रग्स फैक्ट्री पर छापा 4 करोड़ के केमिकल जब्त राजस्थान पुलिस ने मध्यप्रदेश की राजगढ़ पुलिस के साथ मंगलवार देर रात गोघटपुर गांव में संचालित ड्रग्स फैक्ट्री पर छापेमारी। छापे के दौरान पुलिस टीम ने 4 करोड़ रुपए के केमिकल और उपकरण जब्त किए। मामला माचलपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ड्रग्स फैक्ट्री मालिक का नाम रघु पाटीदार है जो अपने घर में अवैध तरीके से ड्रग फैक्ट्री संचालित कर रहा था। ड्रग्स बनाने के लिए राजस्थान से केमिकल मंगाता था। ड्रग फैक्ट्री संचालक अभी फरार है। ग्वालियर में युवक कारें किराए पर लेताफिर गिरवी रख देता ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने विभागों में लग्जरी वाहनों के अटैचमेंट के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट कर कारें हायर करके हड़पने वाले 23 वर्षीय जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीए पास है और दो साल पहले तक टिफिन सेंटर चलाता था। इसके बाद उसने विभागों में गाड़ियों का अटैचमेंट कराने के नाम पर ठगी शुरू की। आरोपी अभय भदौरिया खुद को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर बताकर लोगों पर इंप्रेशन डालता था। SAF में 3 करोड़ का घोटाला 200 गुना भत्ता निकाला जबलपुर में स्पेशल आर्म्ड फोर्स (SAF) की छठी बटालियन से जुड़ा ट्रैवलिंग अलाउंस (TA) घोटाला अब और बड़ा हो गया है। पहले करीब 2 करोड़ रुपए का बताया जा रहा यह घोटाला बढ़कर लगभग 3 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।मामले में रांझी थाना पुलिस ने मंगलवार को यहां पदस्थ एएसआई मृत आरक्षक समेत कुल 15 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छतरपुर में बच्चों से खराब स्कूल बस में धक्‍का लगवाया छतरपुर शहर में स्कूली बच्चों द्वारा एक खराब बस को धक्का लगाने का वीडियो सामने आया है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ परिवहन विभाग (RTO) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही कथित लापरवाही को उजागर करता है।यह घटना छतरपुर के गठेवरा ब्रिज के पास बुधवार की बताई जा रही है। सिंचाई कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की स्कूल बस सड़क के बीच खराब हो गई थी। बस में सवार छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को ही बस को धक्का लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। वीडियो में स्कूल ड्रेस पहने बच्चे बस को आगे बढ़ाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। महाशिवरात्रि पर्व के लिए दर्शन व्यवस्था तय महाशिवरात्रि महापर्व 2026 (15 फरवरी) पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस अवसर पर सामान्य श्रद्धालुओं को लगभग डेढ़ किलोमीटर और 250 रुपए की शीघ्र दर्शन रसीद या पासधारी श्रद्धालुओं को करीब एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। एमपी में घना कोहरा 12 से ज्यादा ट्रेन लेट प्रदेश में ओले और बारिश का दौर थमने के बाद बुधवार सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। ग्वालियर में दृश्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई। कोहरे के कारण दिल्ली से भोपाल इंदौर और उज्जैन आने वाली एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। सबसे ज्यादा असर मालवा एक्सप्रेस पर पड़ा जो 8 घंटे से अधिक की देरी से चल रही है।