कचरा कचरा हुआ शहर कांग्रेस पार्षदों ने उठाई झाड़ू विकसित भारत को सिद्ध करने वाला है बजट: उइके विश्व हिंदू परिषद के जिला रक्षा प्रमुख पर जानलेवा हमला तीन आरोपी गिरफ्तार 2027 की जनगणना में जातिगत आंकड़े शामिल करने की मांग कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन सीएम हेल्पलाइन मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं दिया गया है जिसके कारण कर्मचारी 2 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं इसी वजह से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सी गई है शहर में जगह-जगह कचरा के ढेर देखने को मिल रहे हैं जिसकी वजह से हम जनता को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कांग्रेस पार्षद दल भी कर्मचारियों का समर्थन करते हुए अपना सहयोग दे रहे हैं बुधवार को नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो ने पार्षदों के साथ मिलकर सरकार का विरोध करते हुए शहर की सड़कों पर झाड़ू लगाई वहीं दूसरी ओर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर दो महीने का वेतन न मिलने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौपा है केंद्र सरकार के बजट को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदेश के मंत्री अपनी बात रखने पर प्रेस से चर्चा कर रहे हैं। बुधवार को प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके छिदंवाड़ा पहुँची। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत को सिद्ध करने वाला है। यह देश के आर्थिक विकास के साथ जनअपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। यह बजट गरीब किसान युवा महिला मध्यम वर्ग और उद्यमी के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा दिखाता है। देहात थाना क्षेत्र के परासिया रोड स्थित मूड-फूड ढाबा संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में प्रसंग नाग तरीक नाग एवं राजा यदुवंशी तीनों निवासी रावनवाड़ा शामिल हैं। थाना प्रभारी जी.एस. राजपूत ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 की रात आरोपियों ने विश्व हिंदू परिषद के जिला रक्षा प्रमुख रविराज सिंह से गाली-गलौच कर मारपीट की थी।बीच-बचाव करने आए राजा कैथवास पर भी डंडों एवं चाकू से हमला किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे जिन्हें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार कर बुधवार को पैदल जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया गया वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना में जाति आधारित आंकड़े शामिल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी महासंघ द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) का भी स्पष्ट उल्लेख किया जाए। प्रतिनिधियों का कहना है कि पूर्व सूचना में OBC वर्ग का जिक्र नहीं होने से समाज में भ्रम की स्थिति बनी है। उन्होंने सभी वर्गों की वास्तविक जनसंख्या के आंकड़े सार्वजनिक कर योजनाओं में पारदर्शिता लाने की मांग की। कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई डिप्टी कलेक्टर एवं सीएम हेल्पलाइन शाखा प्रभारी राहुल कुमार पटेल ने कंट्रोल रूम में लंबित मामलों की स्थिति जानी।अधिकारियों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।साथ ही लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। छात्रों के नशे का वीडियो वायरल उत्कृष्ट बालक छात्रावास अधीक्षक निलंबित छिंदवाड़ा के उत्कृष्ट बालक छात्रावास के अधीक्षक आर.पी.एस. परतेती को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।छात्रों के नशा करते हुए वीडियो सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सतेन्द्र सिंह मरकाम ने आदेश जारी किए जांच में छात्रों पर नियंत्रण में लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता पाई गई।मामले को सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में माना गया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित कर किसानों तक नई तकनीक पहुंचाने कृषि रथ संचालित किया जा रहा है।इसी क्रम में कृषि रथ भवानी महलारी और टेमनी खुर्द गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने स्वागत किया।कृषि अधिकारियों ने जैविक व प्राकृतिक खेती मृदा स्वास्थ्य कार्ड और फसल विविधीकरण की जानकारी दी।ई-टोकन उर्वरक वितरण पराली प्रबंधन और विभिन्न कृषि योजनाओं का भी प्रचार-प्रसार किया गया। जलवायु अनुकूल कृषि के लिए किसानों का KVK भ्रमण जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम के तहत प्रगतिशील किसानों ने कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) बैतूल का शैक्षणिक भ्रमण किया। वैज्ञानिकों ने अलसी चना और गेहूं की जलवायु सहनशील उन्नत किस्मों तथा फसल विविधीकरण पर जानकारी दी। प्राकृतिक खेती यूनिट में जीवामृत घनजीवामृत और नर्सरी प्रबंधन के माध्यम से लागत घटाने के तरीके समझाए गए।