Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
04-Feb-2026

संदिग्ध अवस्था में मिला बुजुर्ग का शव जांच में जुटी पुलिस बालाघाट के बैगा टोला में नल-जल योजना फेल नदी-नालों पर निर्भर आदिवासी गर्रा मशीनटोला में संत रविदास की मनाई जयंती सामाजिक एकता का दिया संदेश जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कुमनगांव और अरंडिया के बीच एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध अवस्था अद्र्धनग्न हालत में मिला है। मृतक की पहचान कैलाश गिरी के रुप में की गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्यवाही कर प्रकरण को जांच में लिया है। शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है पुलिस के अनुसार कैलाश गिरी पिछले पांच दिनों से लापता था। बुधवार को एक चरवाहे ने जंगल में शव देखा था। जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की। मृतक कैलाश गिरी वारासिवनी के नेवरगांव का निवासी था। वह 28 जनवरी को अपनी बेटी के गांव डुंगरिया आया था। 30 जनवरी को वह अपने घर जाने के लिए निकला था लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। 4 फरवरी को उसका शव जंगल में मिला है। बालाघाट जिले की पादरीगंज पंचायत अंतर्गत बैगा टोला में शासन की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है। योजना के तहत केवल पाइपलाइन बिछाकर काम अधूरा छोड़ दिया गया लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद नलों से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इसका खामियाजा बैगा जनजाति के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है जिन्हें आज भी नदी-नालों से पानी ढोकर लाना मजबूरी बन गया है ग्रामीणों का कहना है कि पीएचई विभाग को कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दी गईं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। पानी जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है इस मुद्दे पर ग्राम पंचायत की सरपंच ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। पानी की समस्या को लेकर पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। लामता थाना की पुलिस की संवेदनहीन और संदिग्ध कार्यप्रणाली ने कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। पत्नी की कथित प्रताड़ना से टूटे युवक सागर नाकतोड़े द्वारा 20/3/2025 को आत्महत्या किए जाने के मामले में करीब 10 महीने बीत चुके हैं लेकिन आज तक लामता पुलिस न तो पूर्ण जांच की हैँ न ही मर्ग डायरी न्यायालय पहुंचाई गई। एक बेटे को खो चुके बेबस माता‑पिता न्याय की भीख मांगते फिर रहे हैं लेकिन लामता पुलिस प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। परिजनों का आरोप है कि थाना से लेकर उच्च अधिकारियों और जनसुनवाई तक दर्जनों बार न्याय के लिए गुहार लगाई पर हर जगह सिर्फ आश्वासन और निराशा ही हाथ लगी सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मर्ग डायरी को जानबूझकर लामता पुलिस क्यों रोका जा रहा है इससे यह साफ झलकता है कि मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। सवाल यह है कि क्या दोषियों को लामता पुलिस क्यों बचा रहीं है? ये समझ के परे हैँ शहर से सटे ग्राम गर्रा मशीनटोला में संत शिरोमणि रविदास जी की ६४९ वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई थी। इस अवसर पर उपस्थितजनों द्वारा संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर जयघोष की गई। इस अवसर पर संत रविदास के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये सामाजिक एकता का संदेश देते हुये उनके बताए मार्गो पर चलने प्रेरित किया गया। संत रविदास की जयंती जिला मुख्यालय के अलावा तहसील व ग्रामीण स्तर पर अलग अलग जगह आयोजित किए जा रहे है। इस अवसर पर हवन पूजन व मंचीय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को गर्रा मशीनटोला में जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गये। कार्यक्रम में काफी संख्या में संत रविदास जी को मानने वाले उपासक व उपासिकाएं उपस्थित रहे। शहर में यातायात प्रबंधन और भारी वाहनों की नो-एंट्री के लिए समय निर्धारित कर लिया गया है। यह निर्णय पुलिस और व्यापारी संघ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन व ट्रैक्टर संचालकों की बैठक में लिया गया है यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह 7.30 से 9.30 बजे 11 से 12 बजे दोपहर में 1.30 से 3.30 बजे और शाम 4.30 से 8.30 बजे तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय निर्धारित किया गया है। तय समय में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए है कि सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें। परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम गुडरू स्थित शासकीय हाईस्कूल में 12वीं कक्षा के छात्रों के बिदाई समारोह के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कार्यक्रम के अवसर पर स्कूली छात्रों द्वारा गांव में बाइक एवं ट्रैक्टर रैली निकाली गई जिसकी जानकारी स्कूल के प्राचार्य को भी नहीं थी। खास बात यह है कि जिस समय पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और बिना हेलमेट वाहन चलाने पर कार्रवाई व समझाइश दी जा रही है उसी दौरान छात्रों की इस रैली में यातायात नियमों की खुलकर अनदेखी की गई। रैली में शामिल अधिकांश बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य गणेश लिल्हारे ने कहा कि 12वीं के बिदाई समारोह के दौरान बाइक और ट्रैक्टर रैली निकाले जाने की जानकारी उन्हें नहीं थी। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। --------------------- यूके उत्तरकाशी में भारत-चीन सीमा के पास 1962 से वीरान पड़े नेलांग और जादुंग गांवों को वाइब्रेंट विलेज के तहत फिर से बसाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। पर्यटन विकास बोर्ड और प्रशासन इन गांवों को मुख्य रूप से एक आकर्षक पर्यटन स्थल वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने योजना बनाई जा रही है। जहाँ होमस्टे के जरिए स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। नेलांग-जादुंग पुनर्विकास परियोजना के मुख्य बिंदु सीमावर्ती क्षेत्रों में रिवर्स माइग्रेशन (गांवों की वापसी) को बढ़ावा देना सीमा सुरक्षा को मजबूत करना और पर्यटन को बढ़ाना। पहले चरण में जादुंग गांव में 6 पुराने और जर्जर घरों का पुराने पैटन पर जीर्णोद्धार किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत जादुंग गांव में 14 होम स्टे पर काम चल रही है माननीय मुख्यमंत्री इस ओर विशेष ध्यान दे रहे है। 1962 में नेलांग जादुंग गांव खाली करा दिया थी उनको रिवर्स किया जा रहा है। अभी तक छः होम स्टे बनकर तैयार हो गए है। 8 होम स्टे शीतकाल के बाद काम तेजी लाई जाएगी। प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता न केवल चुनाव व संगठन संरचना के लिए बल्कि कार्यकर्ता किस प्रकार से भाजपा के आचार विचार को धारण कर सामाज में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके उसके लिए भाजपा समय समय पर बैठक और कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित भी करती है l उन्होने बताया इस क्रम में राष्ट्रीय कार्यलय दिल्ली में आगामी 5 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रशिक्षण विभाग की बैठक का आयोजन होना तय किया गया है जिसमे देशभर से भाजपा के राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के कार्यकर्ताओं की समिति गठित कर बैठक को रूप दिया जायेगा l संगठन महामंत्री ने बताया की उत्तराखंड से भी 6 कार्यकर्ताओं की एक समिति बना ली गयी है जो भाजपा के राष्ट्रीय कार्यलय में बैठक में सम्मिलित होंगे जिसके बाद वहां से मार्गदर्शन प्राप्त कर हर कार्यकर्ता को उसी तर्ज पर प्रशिक्षित कर सक्षम बनाने का प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालसी क्षेत्र अंतर्गत क्वानू–मीनस मोटर मार्ग पर हिमाचल परिवहन निगम की बस दुर्घटना में घायल हुए हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के यात्रियों का राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम हाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती घायलों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर तथा चिकित्सकों से उपचार की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकीय टीम को सभी घायलों को सर्वोत्तम एवं त्वरित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने घायलों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार द्वारा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन और पुलिस तंत्र को सख्त संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आम जनता को न्याय और मदद के लिए कहीं भटकना न पड़े यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि चाहे थाना हो चौकी हो या कोई भी सरकारी कार्यालय हर जगह फरियादियों की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई हो और किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त न की जाए।मुख्यमंत्री ने जमीनों से जुड़े विवादों को लेकर भी बड़ा निर्देश दिया है। ऐसे मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए एक माह के भीतर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी का यह बयान विपक्ष के लिए भी एक कड़ा संदेश माना जा रहा है। 16 फरवरी को प्रस्तावित राज्यपाल आवास घेराव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने रुड़की में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। बैठक में उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि केवल रुड़की से ही करीब 5 हजार कांग्रेस कार्यकर्ता राज्यपाल आवास घेराव में शिरकत करेंगे। प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। हर जिले में हत्या डकैतीचेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं जिनमें भाजपा से जुड़े नेताओं की संलिप्तता सामने आना बेहद चिंताजनक है। केंद्र सरकार के बजट पर हमला बोलते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि यह बजट आम आदमी की कमर तोड़ने वाला है। महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त है लेकिन सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में ही परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की थी लेकिन सरकार उस समय सोती रही। अब जब एक महिला द्वारा ऑडियो वायरल किए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता है तब मुख्यमंत्री को मजबूरन सीबीआई जांच की घोषणा करनी पड़ती है किच्छा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं पर अमल शुरू हो गया है। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि किच्छा में दो महत्वपूर्ण कार्यों के लिए लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। इसमें पुरानी टैक्सी स्टैंड पर विभाजन विभीषिका सेनानियों के स्मारक और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा की स्थापना शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताते हुए कहा कि इससे किच्छा की ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।