सलमान ने पैपराजी को दी चेतावनी करीना-शाहिद गले मिले IIFA 2027 के 27वें संस्करण की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित की गई जहां सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। इस दौरान सलमान खान ने पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी एक्ट्रेस का बैक शॉट नहीं लेना। उन्होंने वरुण धवन की होस्टिंग और अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर भी मजाक किया। वहीं करीना कपूर और शाहिद कपूर एक-दूसरे से गले मिलते नजर आए। पहली बार IIFA की मेजबानी करने जा रहे पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को लेकर थोड़े डरे हुए हैं क्योंकि वह धीरे और आराम से बोलते हैं। कार्यक्रम में वरुण धवन रश्मिका मंदाना समेत कई सितारों का स्टाइलिश अंदाज भी देखने को मिला। CM धामी बोले- दलेर मेहंदी और मीका सिंह मेरे अच्छे दोस्त उत्तराखंड में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय मंत्री पर जनता का दबाव रहा होगा और वह पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उन्हें दलेर मेहंदी की तबीयत खराब होने की जानकारी नहीं थी। धामी ने कहा कि उत्तराखंड कलाकारों की धरती है और यहां सभी का सम्मान किया जाता है। उन्होंने इस मामले को आपसी बातचीत से समाप्त करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने बाद में मीका सिंह से फोन पर बात भी की और कहा कि किसी भी गलतफहमी को संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ की सुरक्षा बढ़ाई गई मुंबई में 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। घटना के समय टाइगर जुहू इलाके से गुजर रहे थे। जानकारी के मुताबिक इस घटना में टाइगर को चोट नहीं आई जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए। इसके बाद उनके घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई। मुंबई पुलिस की प्रोटेक्शन ब्रांच ने उनकी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड तैनात किए हैं। स्थानीय पुलिस की ओर से भी एक अधिकारी और अतिरिक्त जवान लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले अमिताभ बच्चन सलमान खान आमिर खान और अक्षय कुमार की रेकी की थी लेकिन उनकी कड़ी सुरक्षा के कारण योजना बदल दी थी। फिल्म रिव्यू- उड़ता तीर में आतंकवाद पर कॉमेडी का तड़का फिल्म ‘उड़ता तीर’ भारत पाकिस्तान और जासूसी की दुनिया को कॉमेडी के अंदाज में पेश करती है। फिल्म में एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी दिखाई गई है जो देशभक्ति के चक्कर में यह भूल जाता है कि उसे किस देश के लिए काम करना है। इसके बाद गलतफहमियों और गड़बड़ियों का ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो मिशन को उलझा देता है और दर्शकों को हंसने का मौका देता है। करीब 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में गंभीर मुद्दे को हल्के-फुल्के अंदाज में दिखाया गया है। फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार की रेटिंग दी गई है। इसे देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा लॉजिक लगाने के बजाय कॉमेडी का आनंद लेने की सलाह दी गई है। मूवी रिव्यू- तुम मेरे हो में प्यार धोखा और रिश्तों की कहानी गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय स्टारर फिल्म ‘तुम मेरे हो’ एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें प्यार धोखा शादी और रिश्तों के उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। फिल्म में आकाश का किरदार निभा रहे गुरमीत चौधरी को अपनी गर्लफ्रेंड निशा से धोखा मिलने के बाद थाईलैंड से भारत लौटना पड़ता है। यहां उसकी मुलाकात तमन्ना यानी ईशा मालवीय से होती है जो अपने प्रेमी साहिल से दूर होने के कारण परेशान है। मजबूरी में शुरू होने वाला रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगता है। फिल्म की कहानी रिश्तों की उलझनों और भावनात्मक बदलावों पर केंद्रित है। गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय पहली बार साथ नजर आ रहे हैं।