Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Jan-2026

कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या गुजरात से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे और गुजरात समुद्री बोर्ड के अधिकारी यशराज सिंह गोहिल ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद यशराज ने पत्नी की हत्या कर 108 एंबुलेंस को कॉल किया। डॉक्टरों द्वारा पत्नी को मृत घोषित किए जाने के बाद यशराज ने भी जान दे दी। घटना अहमदाबाद के वस्त्रपुर स्थित एनआरआई टावर की है। पुलिस ने टावर को सील कर दिया है और क्राइम ब्रांच जांच में जुटी है। शादी को अभी महज दो महीने ही हुए थे। मौसम अलर्ट: 9 राज्यों में बारिश बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी के बाद अब देश के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज से राजस्थान हिमाचल पंजाब-हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है। यूपी के 15 जिलों में बारिश की संभावना है जबकि राजस्थान और हरियाणा के 6-6 जिलों में तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। हिमाचल के चंबा कुल्लू और लाहौल-स्पीति में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पांच जिलों में भी बर्फबारी की चेतावनी है। तापमान में गिरावट और कोल्डवेव के हालात बन सकते हैं। नगर निगम में शिवसेना-MNS गठबंधन महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कैल्याण-डोंबिवली नगर निगम में राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना से हाथ मिला लिया है। 53 सीटों वाली शिवसेना को MNS के 5 पार्षदों का समर्थन मिला है। MNS नेता राजू पाटील ने बताया कि यह फैसला पार्टी प्रमुख राज ठाकरे की सहमति से लिया गया है। शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने साफ किया कि यह गठबंधन सिर्फ नगर निगम तक सीमित है और इसमें किसी अन्य दल की भागीदारी नहीं है। ट्रम्प के भारत-पाक युद्ध रोकने के दावे पर कांग्रेस का तंज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने के दावे को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तंज कसा है। ट्रम्प ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान एक बार फिर दावा किया कि उन्होंने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्ध को रोका था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह ट्रम्प का 71वां दावा है। उन्होंने यह भी कहा कि दावोस में भारत का एक बड़ा आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल मौजूद है ऐसे में इस बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता। डेनमार्क-अमेरिका तनाव: ग्रीनलैंड को लेकर NATO में हलचल डेनमार्क और अमेरिका के बीच ग्रीनलैंड को लेकर बढ़ते तनाव ने NATO को असहज स्थिति में डाल दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी दे चुके हैं जबकि ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा है और दोनों ही देश NATO के सदस्य हैं। इस मुद्दे पर ग्रीस के पूर्व वित्त मंत्री यानिस वारोफाकिस ने कहा कि NATO बाहरी दुश्मनों से सुरक्षा के लिए है लेकिन अंदरूनी खतरों से नहीं। उन्होंने 1974 के ग्रीस-तुर्किये विवाद का हवाला देते हुए डेनमार्क की पुरानी भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में 8 इस्लामिक देशों की सहमति अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा प्रस्तावित गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए 8 इस्लामिक देशों ने सहमति जता दी है। इनमें कतर तुर्किये मिस्र जॉर्डन इंडोनेशिया पाकिस्तान सऊदी अरब और UAE शामिल हैं। कतर की राजधानी दोहा में इन देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान जारी कर यह ऐलान किया। बयान के अनुसार सभी देश अपनी-अपनी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बोर्ड में औपचारिक रूप से शामिल होंगे। वैश्विक व्यवस्था पर कनाडा के प्रधानमंत्री का बड़ा बयान कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि अमेरिका के दबदबे वाली वैश्विक व्यवस्था अब खत्म हो चुकी है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया अब बदलाव की नहीं बल्कि टूटन की ओर बढ़ रही है। कार्नी ने माना कि पुराने वैश्विक सिस्टम से कनाडा को फायदा हुआ लेकिन मौजूदा हालात में यह व्यवस्था टिकाऊ नहीं रही है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानूनों पर आधारित विश्व व्यवस्था को भी एक भ्रम बताया।