Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
23-Dec-2025

महाकाल की शरण में जेपी नड्डा और सीएम मोहन यादव गर्भगृह में किया विशेष पूजन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात उज्जैन पहुंचे। देर रात जेपी नड्डा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए और शयन आरती में भाग लिया। इसके बाद मंगलवार सुबह दोनों नेताओं ने नंदी हाल में करीब 20 मिनट तक विशेष पूजन किया और गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का विधिवत पूजन-अर्चन व अभिषेक किया।गर्भगृह में पुजारी आकाश द्वारा करीब 20 मिनट तक षोडशोपचार पूजन कराया गया जो यश और कीर्ति की कामना के लिए किया जाता है। पूजन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह महाकाल मंदिर के अन्न क्षेत्र पहुंचे जहां श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और स्वयं भी प्रसादी ग्रहण की। पोहे की प्रसादी खाने के बाद जेपी नड्डा ने सादगी का परिचय देते हुए अपनी थाली खुद उठाकर रखी।दौरे के दौरान जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ महापर्व को लेकर चल रहे विकास और तैयारियों से जुड़े कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे एसआईआर प्रक्रिया पूरी 37 लाख वोटर्स के नाम कटने की तैयारी मध्य प्रदेश में मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस दौरान करीब 37 लाख वोटर्स के नाम हटाए जाने की तैयारी है हालांकि इससे पहले संबंधित मतदाताओं को नोटिस देकर एक मौका दिया जाएगा। मंगलवार को जिलों में कलेक्टर प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल में राजनीतिक दलों को इसकी जानकारी देंगे। 4 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया पहले 4 दिसंबर तक पूरी होनी थी लेकिन इसे दो बार सात-सात दिन के लिए बढ़ाया गया। अब पूरी तरह ऑनलाइन होगी मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही अब ऑनलाइन और पेपरलेस होगी। इसके लिए राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन (NeVA) के तहत विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मंगलवार को विधानसभा के मानसरोवर सभागार में सुबह 11 से 1 बजे तक संसदीय कार्य मंत्रालय दिल्ली के विशेषज्ञ विधायकों को ट्रेनिंग देंगे। इस पहल का उद्देश्य देश की विधायी व्यवस्था को आधुनिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाना है। रिटायर्ड अधिकारी से 85 लाख की ठगी एक आरोपी गिरफ्तार डिजिटल अरेस्ट के जरिए 85 लाख रुपये की ठगी के मामले में चंडीगढ़ साइबर सेल ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अंकित गुप्ता निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पीड़ित हरियाणा सरकार के डीएलआर विभाग से रिटायर्ड ज्वाइंट डायरेक्टर अमरनाथ चावला हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे साइबर ठगी नेटवर्क को उजागर करने में जुटी है। सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या युवती समेत चार आरोपी इंदौर के द्वारकापुरी और अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सीमा पर एक सीजिंग एजेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान यश भान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार एक दिन पहले सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के बाद समझौते के बहाने उसे बुलाया गया था। युवती चारू परदेशी उसके प्रेमी और दो अन्य साथियों ने यश पर तीन से अधिक बार चाकू से वार किए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा नेत्री और दृष्टिहीन महिला विवाद का वीडियो वायरल जबलपुर में एक भाजपा नेत्री और एक दृष्टिहीन महिला के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भाजपा नेत्री महिला से आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए झूमा-झटकी करती नजर आ रही हैं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते दिखे। वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए इसे उसकी कथनी और करनी का अंतर बताया है। मध्य प्रदेश में घना कोहरा रेल यातायात प्रभावित मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे का असर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह रीवा और सतना में हालात इतने खराब रहे कि 50 मीटर तक विजिबिलिटी सिमट गई। इसका असर रेल यातायात पर पड़ा और एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस करीब 4 घंटे लेट रही जबकि शताब्दी सचखंड पंजाब मेल और झेलम एक्सप्रेस भी प्रभावित हुईं। भोपाल इंदौर उज्जैन जबलपुर समेत कई जिलों में भी कोहरे का असर देखा गया।