Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Dec-2025

मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक में नमाजियों की जमीन वापसी का प्रस्ताव डिफर डॉ. मोहन यादव सरकार की कैबिनेट बैठक सोमवार को संपन्न हुई। कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जबलपुर के दूसरे चरण के निर्माण कार्यों की स्वीकृत के संबंध में कैबिनेट ने निर्णय लिया। इसके लिए 197 करोड़ की मंजूरी दी गई। इसमें कुलगुरु निवास 12 मल्टी के क्वार्टर समेत अन्य निर्माण भी किए जाएंगे। इसी तरह बैतूल और धार में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन कल होगा। वही मोहन कैबिनेट आज इंदौर नगर के मध्य स्थित जामा मस्जिद के नमाजियों के लिए जमीन आवंटित करने के मामले में लाए गए प्रस्ताव डिफर कर वापस लौटा दिया है। कैबिनेट के एजेंडे में शामिल होने के बाद भी इस पर चर्चा नहीं की गई है। इस एजेंडे में दिग्विजय सरकार में 27 सितंबर 2003 को लिए गए फैसले पर पुनर्विचार को लेकर प्रस्ताव था। भोपाल में डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने किया बजट संवाद एमपी के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सोमवार को भोपाल में बजट संवाद किया। उन्होंने कहा है कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप मध्यप्रदेश का बजट तैयार किया जाएगा। आगामी तीन वर्षों के लिए रोलिंग बजट तैयार करने की पहल करने में मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बनेगा। देवड़ा ने कहा कि प्रदेश का बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज न होकर आम जनता की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होना चाहिए। सरकार का निरंतर प्रयास है कि बजट निर्माण की प्रक्रिया में जनभागीदारी को और अधिक विस्तार दिया जाए और प्राप्त सुझावों को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में शामिल किया जाए। MP में स्कूलों पर ताले और किराये के शिक्षक क्या यही है शिक्षा का मॉडल? ​मध्य प्रदेश की चरमराती शिक्षा व्यवस्था पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने प्रेस वार्ता में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह को घेरा। यादव ने कहा कि प्रदेश में 35 हजार स्कूल बंद हैं और 6972 स्कूलों को खत्म करना सरकार की मंशा पर सवाल उठाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि 1275 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं हैं वहां भ्रष्टाचार का यह आलम है कि मुख्य शिक्षक की जगह किराये के शिक्षक पढ़ा रहे हैं। सपा ने इसे शिक्षा का निजीकरण और गरीब बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया। कलेक्टर संदीप जीआर का औचक निरीक्षण प्रशासनिक अमले में हड़कंप कलेक्टर संदीप जी.आर. ने देवरी विकासखंड के ग्राम तीतरपानी एवं महराजपुर का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर के आगमन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हल्के में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम तीतरपानी की गौशाला का जायजा लिया। वहीं महराजपुर में हाइस्कूल एवं प्राथमिक शाला पहुंचकर उन्होंने स्कूली बच्चों से संवाद किया और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने छात्रों को पोषणयुक्त मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इसके बाद कलेक्टर ने कन्या छात्रावास राजू स्थापक के निवास स्थित निजी गौशाला का निरीक्षण किया तथा महराजपुर नगर का भ्रमण किया। पंचायत परिसर में जन चौपाल लगाकर आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया।कलेक्टर ने विद्यार्थियों को परीक्षा में मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जबर्दस्ती न बनाए सांता क्लॉज भोपाल में मिशनरी स्कूलों में क्रिसमस पर बच्चों को सांता क्लॉज बनाने को लेकर हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओं मंच ने चेतावनी दी है। समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सोलंकी ने सोमवार को कहा कि स्कूलों में बच्चों को जबर्दस्ती सांता क्लॉज न बनाया जाए। यदि ऐसा करते हैं तो पेरेंट्स की अनुमति जरूर लें। बिना अनुमति के सांता क्लॉज बनाया तो कानूनी कार्रवाई करेंगे। कृषि मंत्री के मीडिया प्रभारी पर आरोप मुरैना के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुन पुरा में खेत की मेड़ पर तार फेंसिंग को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठियों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया।आरोप है कि गुर्जर पक्ष के करीब दो दर्जन लोगों ने घर में घुसकर सिकरवार दंपति (पति-पत्नी) की बेरहमी से पिटाई की और घर के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाया है। घायल अशोक सिकरवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जिस प्रताप गुर्जर पर वे मारपीट का आरोप लगा रहे हैं वह कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का मीडिया प्रभारी है। छतरपुर में स्कूल वैन में LPG सिलेंडर फटा छतरपुर के चंदला में एक स्कूल वैन में एलपीजी सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। घटना सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद हुई। स्थानीय लोगों की मदद से आग काबू में आई। आरोप हैं कि स्कूल वैन अवैध रूप से गैस सिलेंडर से चल रही थी और प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।