Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-Oct-2025

चलती बस में आग 20 जिंदा जले अबकी बार मोदी सरकार लिखने वाले पीयूष पांडे नहीं रहे चलती बस में आग 20 जिंदा जले आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में चिन्नाटेकुर के पास एक प्राइवेट बस में आग लग गई। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक हादसे में 20 यात्री जिंदा जल गए। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 25 है। घटना शुक्रवार सुबह लगभग 3:30 बजे हुई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। NH-44 पर बाइक में टक्कर हुई। बाइक बस के नीचे घुस गई और फ्यूल टैंक से टकरा गई। इससे बस में तुरंत आग लग गई। हादसे में बाइक सवार शिवशंकर की भी मौत हो गई। अबकी बार मोदी सरकार लिखने वाले पीयूष पांडे नहीं रहे एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का गुरुवार को निधन हो गया। 70 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। पीयूष ने अबकी बार मोदी सरकार नारा लिखा था। इसके अलावा मिले सुर मेरा तुम्हारा गाना लिखा था। पीयूष पांडे की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे गंभीर संक्रमण से जूझ रहे थे। अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा। दुकान-दफ्तरों में नाइट शिफ्ट कर सकेंगी महिला कर्मचारी दिल्ली में महिला कर्मचारी अब दुकानों और अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में नाइट शिफ्ट में काम कर सकेंगी। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर इसकी औपचारिक अनुमति दे दी है। हालांकि इसके लिए महिला कर्मचारियों की लिखित सहमति अनिवार्य होगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि हर कर्मचारी को ओवरटाइम पर सामान्य वेतन का दोगुना भुगतान मिलेगा और साप्ताहिक कार्य की अधिकतम सीमा 48 घंटे तय की गई है। इसके साथ ही सभी प्रतिष्ठानों में आंतरिक शिकायत समिति (ICC) बनाना भी अनिवार्य किया गया है। रोहतक ASI की रस्म पगड़ी आज रोहतक में साइबर सेल के ASI संदीप लाठर की आज को तेरहवीं की रस्म और श्रद्धांजलि सभा जुलाना के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रखी गई है। ASI संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर की दोपहर करीब एक बजे गांव लाढोत में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले संदीप लाठर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया और 4 पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था मिसाइलों से हमला हुआ तो जवाब देंगे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि अगर हम पर अमेरिकी टॉमहॉक मिसाइलों से हमला किया गया तो इसका कड़ा जवाब देंगे। पुतिन का ये बयान अमेरिका के दो रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के बाद आया है। हालांकि पुतिन बातचीत के लिए भी तैयार दिखे। पुतिन ये भी बोले टकराव या किसी भी विवाद में बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा बातचीत जारी रखने का समर्थन किया है। अवैध रूप से काम करने का आरोप अमेरिका में भारतीय मूल के 39 साल के मेहुल गोस्वामी को न्यूयॉर्क राज्य की सरकारी नौकरी के दौरान दूसरी कंपनी में काम करने के लिए गिरफ्तार किया गया है। उन पर ग्रैंड लार्सेनी (बड़ी चोरी) का आरोप लगा है।जांच में पता चला कि उन्होंने करदाताओं के 50000 डॉलर (लगभग 42 लाख रुपए) का दुरुपयोग किया। गोस्वामी न्यूयॉर्क स्टेट ऑफिस ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज में रिमोट काम करते थे।