Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Jul-2025

1. शेयर बाजार में हल्की बढ़त: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखी गई। सेंसेक्स 150 अंक चढ़कर 83750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 25560 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट आई है। एशियन पेंट्स और BEL में करीब 2% की तेजी है जबकि एक्सिस बैंक और ट्रेंट 1% तक फिसले हैं। रियल्टी ऑटो और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखी गई। 2. जुलाई से महंगे हुए ट्रेन टिकट सिलेंडर सस्ता: 1 जुलाई से कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। अब रेल सफर महंगा हो गया है और तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट का आधार से लिंक होना अनिवार्य कर दिया गया है। पैन कार्ड बनवाने के लिए भी आधार जरूरी हो गया है। राहत की खबर यह है कि 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹58.50 सस्ता हुआ है। दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹1665 और मुंबई में ₹1616.50 हो गई है। 3. भारत में सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा की तैयारी: अमेरिकी कंपनियों स्टारलिंक और अमेजन कुइपर ने भारत में VSAT कंपनियों के साथ साझेदारी की है। ये पार्टनरशिप भारत में B2B और B2G सेक्टर के लिए सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सेवा शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हालांकि भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम का आधिकारिक आवंटन अभी बाकी है। 4. प्रवासी भारतीयों ने भेजे रिकॉर्ड 11.60 लाख करोड़ रुपए: विदेशों में रहने वाले भारतीयों ने वित्त वर्ष 2024-25 में देश में 135.46 बिलियन डॉलर यानी लगभग 11.60 लाख करोड़ रुपए भेजे हैं। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 14% अधिक है और आठ वर्षों में दोगुनी हो चुकी है। RBI के अनुसार भारत दुनिया का सबसे बड़ा रेमिटेंस प्राप्त करने वाला देश बना हुआ है। 5. GST को 8 साल पूरे टैक्स वसूली में दोगुनी बढ़त: 1 जुलाई को GST लागू हुए 8 साल हो गए हैं। इन वर्षों में टैक्स वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 में ग्रॉस GST कलेक्शन 22.08 लाख करोड़ रुपए रहा जो 2020-21 में 11.37 लाख करोड़ था। औसतन हर महीने ₹1.84 लाख करोड़ का टैक्स संग्रह हुआ है जो 5 साल पहले सिर्फ ₹95 हजार करोड़ था।