Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
13-Jun-2025

1. करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार को इंग्लैंड में निधन हो गया। वह 53 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार पोलो मैच के दौरान सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वहीं उनका निधन हो गया। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके मुंह में मधुमक्खी घुसने से गले में सूजन आई जिससे यह हादसा हुआ। संजय कपूर सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे। उनके निधन की खबर मिलते ही करीना कपूर सैफ अली खान मलाइका और अमृता अरोड़ा करिश्मा के घर पहुंचे। 2. अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर संजय कपूर का आखिरी पोस्ट अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय कपूर ने सोशल मीडिया पर अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर शोक जताया था। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा था अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर दुखद है। मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। 3. बॉलीवुड ने जताया प्लेन हादसे पर शोक अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे को लेकर बॉलीवुड सितारों ने गहरा दुख जताया है। शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा दिल टूट गया है। आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर कहा हम देश के साथ हैं। अक्षय कुमार सनी देओल परिणीति चोपड़ा और रितेश देशमुख ने भी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 4. सलमान खान और अक्षय कुमार के इवेंट हुए रद्द इस हादसे के बाद सलमान खान ने मुंबई में इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का प्रेस इवेंट रद्द कर दिया। वहीं अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने इंदौर में फिल्म कन्नप्पा का ट्रेलर लॉन्च भी स्थगित कर दिया। दोनों कलाकारों ने दुख की इस घड़ी में देश के साथ खड़े होने की बात कही। 5. विक्रांत मैसी के करीबी की मौत सोशल मीडिया पर जताया दुख इस प्लेन क्रैश में विक्रांत मैसी के फैमिली फ्रेंड और फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की भी जान चली गई। विक्रांत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लाइव की मौत पर गहरा दुख जताया और उनके परिवार के लिए प्रार्थना की। 6. काजोल की नई फिल्म ‘मां’ पहली माइथोलॉजिकल हॉरर एक्ट्रेस काजोल पांच साल बाद फिल्म ‘मां’ से वापसी कर रही हैं। उन्होंने इसे ‘पहली माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म’ बताया है। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग लोकेशन डरावनी थी और क्लाइमैक्स के बाद उन्हें अजीब सा महसूस हुआ। 7. दिलजीत दोसांझ ने शकीरा के गाने का इंडियन वर्जन बनाने की बात कही सिंगर दिलजीत दोसांझ हाल ही में टोरंटो के एक इवेंट में फर्राटेदार इंग्लिश बोलते नजर आए। उन्होंने ‘हिप्स डोंट लाई’ गाने का इंडियन वर्जन बनाने की इच्छा जताई। फैंस को उनकी इंग्लिश बोलने की कोशिश पर गर्व महसूस हुआ।