1. डिनो मोरिया के घर ED का छापा मीठी नदी घोटाले में नाम बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिनो मोरिया के घर पर छापा मारा है। ईडी ने मुंबई से लेकर केरल के कोच्चि तक 15 ठिकानों पर एक साथ रेड की। बता दें कि डिनो से पहले ही EOW यानी आर्थिक अपराध शाखा दो बार पूछताछ कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि घोटाले के मुख्य आरोपी केतन कदम के कॉल रिकॉर्ड्स में डिनो मोरिया और उनके भाई के साथ पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है। 2. विराट-अनुष्का मुंबई लौटे | बेंगलुरु भगदड़ पर सोशल मीडिया का गुस्सा आईपीएल जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई लौट आए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर बेहद जल्दी में और चुपचाप स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने किसी से बात नहीं की। बेंगलुरु की विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ जिसमें 11 लोगों की जान गई उस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने विराट और अनुष्का को जमकर घेरा है। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट को घायलों से मिलना चाहिए था तो कुछ ने उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए सजा की मांग की है। 3. अभिषेक बच्चन का हाए गर्मी डांस | अमिताभ का मजेदार रिएक्शन फिल्म हाउसफुल 5 के प्रमोशन के दौरान एक BTS वीडियो सामने आया है जिसमें अभिषेक बच्चन नोरा फतेही के फेमस गाने हाए गर्मी का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक फर्श पर लेटकर हूबहू नोरा की स्टाइल में डांस करते दिखते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। खुद अमिताभ बच्चन ने भी इस पर मजेदार प्रतिक्रिया दी है। 4. सुनंदा शर्मा का सामान चोरी | लंदन में कार तोड़ी महंगे बैग गायब पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा लंदन में अपने काम से गई हुई थीं जहां उनकी कार के शीशे तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चुरा लिया। सुनंदा ने वीडियो शेयर कर बताया कि उनके दो लुई वुइटन बैग एक अटैची और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया है। सिंगर का कहना है कि यह सामान उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा था और यह उनके लिए काफी खास था। 5. मूवी रिव्यू: हाउसफुल 5 | हंसी सस्पेंस और सितारों से सजी फिल्म अक्षय कुमार अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में सस्पेंस और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है। तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2 घंटे 45 मिनट लंबी है। हालांकि फिल्म थोड़ी लंबी जरूर लगती है लेकिन मनोरंजन के मामले में ये पैसा वसूल है। फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार्स की रेटिंग दी गई है।