Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
24-May-2025

चावल पर मजाक से गया मंत्री का पद कृषि मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा चावल पर मजाक से गया जापान के मंत्री का पद जापान के पूर्व कृषि मंत्री ताकु ईटो को चावल की बढ़ी कीमत पर मजाकिया बयान देना काफी महंगा पड़ गया। यहां तक कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया। उन्होंने कहा था कि वो कभी चावल नहीं खरीदते हैं बल्कि उन्हें मुफ्त में मिलता है। इस बयान के बाद महंगाई से जूझ रही जनता का गुस्सा भड़क गया।ईटो ने बुधवार को प्रधानमंत्री ऑफिस जाकर अपना इस्तीफा सौंपा। थरूर बोले- आतंकवाद पर चुप नहीं बैठ सकते कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाला डेलीगेशन शनिवार सुबह दिल्ली से रवाना हुआ। ये डेलीगेशन संयुक्त राज्य अमेरिका पनामा गुयाना ब्राजील और कोलंबिया सहित पांच देशों का दौरा करेगा। रवाना होने से पहले थरूर ने कहा हम नहीं चाहते कि दुनिया हमारी ओर से आंखें फेर ले। झूठ सच्चाई पर हावी हो जाए। यह शांति का मिशन है। दुनिया को यह संदेश देने की जरूरत है कि हम आतंकवाद पर चुप नहीं रह सकते। उधर सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व वाले डेलीगेशन में शामिल कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा पिछले 45 सालों से पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। आज मैं कतर दक्षिण अफ्रीका इथियोपिया और मिस्र जा रहा हूं ताकि आतंकवाद की सच्चाई को उजागर करने की अपनी जिम्मेदारी निभा सकूं। भारत में फिर लौटा कोरोना अहमदाबाद में 20 मरीज मिले देश में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद में 20 यूपी में 4 हरियाणा में 5 और बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस तरह देश में अब तक कोरोना के 312 एक्टिव केस हैं। 2 मौतें हो चुकी हैं। उधर दिल्ली सरकार ने कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड ऑक्सीजन दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें। बक्सर में बालू गिराने को लेकर दो गुट भिड़े बक्सर में शनिवार की सुबह दो पक्षों में झड़प के बाद अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगी है जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।वहीं एक गंभीर रूप से घायल है। मरने वालों में 2 सगे भाई और बाकी चचेरे भाई हैं। जो जख्मी हैं वो भी मृतकों का भाई हैं। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में नहर किनारे की है। बताया जा रहा है कि बालू कारोबार को लेकर हुई लड़ाई के बाद बदमाशों ने गोलियां चलाई है। अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक वकील की जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया जिसमें महाराष्ट्र के सीनियर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। याचिकाकर्ता का आरोप था कि इन अधिकारियों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बी आर गवई के पहले मुंबई दौरे के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। मुख्य न्यायाधीश गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने इस याचिका को पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन बताया और 7 साल के अनुभव वाले याचिकाकर्ता वकील शैलेंद्र मणि त्रिपाठी पर ₹7000 का जुर्माना लगाया जो उन्हें लीगल सर्विसेज अथॉरिटी में जमा करना होगा। झारखंड में टाटा स्टील के मैनेजर का परिवार सहित सुसाइड झारखंड के जमशेदपुर में टाटा स्टील के सीनियर मैनेजर कृष्ण कुमार ने पत्नी और दो बेटियों समेत सुसाइड कर लिया। चारों के शव एक कमरे में फंदे से लटके मिले। बताया जा रहा है कि 16 दिन पहले ही कृष्ण कुमार के कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। पुलिस ने कृष्ण कुमार के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसमें पैसे के लेनदेन का जिक्र है। हालांकि पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। घटना जमशेदपुर के गम्हरिया के चित्रगुप्त नगर की है। मानसून के कल तक केरल पहुंचने के आसार बीते चार दिन से देश से करीब 40-50 किलोमीटर दूर रुका मानसून शुक्रवार शाम आगे बढ़ गया। आज यह केरल तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में एक साथ दस्तक दे सकता है।मौसम विभाग के मुताबिक मानसून एक हफ्ते में देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों को कवर कर सकता है। वहीं 4 जून तक मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंच जाएगा। बांग्लादेश में सेना का यूनुस सरकार को अल्टीमेटम बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुखिया डॉ. मुहम्मद यूनुस पर चुनावी रोडमैप घोषित करने और जल्द चुनाव कराने का जोरदार दबाव बढ़ गया है। सेना प्रमुख वकार-उज-जमां ने स्पष्ट रूप से दिसंबर तक चुनाव कराने का अल्टीमेटम दिया है जिससे यूनुस सरकार का तिलिस्म टूटने लगा है। इसी बीच छात्र संगठनों ने साफ शब्दों में कहा है कि जब तक चुनाव सुधार नहीं हो जाते और शेख हसीना के शासनकाल के कथित अपराधों की जांच व सजा नहीं दी जाती वे किसी भी आम चुनाव को स्वीकार नहीं करेंगे।