मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले शहीद सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के कांस्टेबल सोलंकी मेहुल भाई नंदलाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह राज्य रवाना होने से पूर्व अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री आज माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर पहुंचे और शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। रायपुर में सप्रे शाला परिसर की बैडमिंटन एकेडमी में खेलने के बाद युवक हिमांशु श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत हुई। वह भिलाई सेक्टर 4 के निवासी थे और खुशी इंक्लेव अमलीडीह में रहते थे। हिमांशु शंकर नगर की एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर थे और रायपुर में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारत सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों का नकदी रहित उपचार स्कीम 2025 शुरू की है। इसके तहत आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को 7 दिन तक 1.5 लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि योजना में परिवार के एक से अधिक सदस्य घायल होने पर भी प्रति व्यक्ति 1.5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलेगा। इलाज न मिलने पर मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर किया जाएगा। जायसवाल ने योजना को राज्य में लागू कराने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा का धन्यवाद किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है लेकिन किसान परेशान हैं। रबी फसल का लाभ नहीं मिल रहा धान बाजार में है लेकिन सही कीमत नहीं मिल रही। किसानों को खाद और बीज की कमी है न डीएपी न यूरिया मिल पा रहा है। इसके बदले दूसरा खाद दिया जा रहा है जिससे किसानों की स्थिति गंभीर है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अबूझमाड़ में नक्सल विरोधी अभियान में शामिल जवानों का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बासिंग कैंप में सम्मान किया। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर साहस की सराहना की। गृहमंत्री भी साथ थे। मुख्यमंत्री ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका उत्साह बढ़ाया और कहा कि जवानों की बहादुरी से ही अबूझमाड़ में शांति स्थापित हो रही है।