Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
10-May-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय सेना और देश के खिलाफ वीडियो बनाने वाले आरोपी को रानी पोखरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेजा है। रानी पोखरी थाना प्रभारी विकेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान नाजीर अली के रूप में हुई है। आरोपी रानी पोखरी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है आरोपी ने किस प्रकार की वीडियो क्यों बनाई है इस संबंध में पुलिस ने अपनी जांच और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के पहले चरण की सफलता ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इस ऑपरेशन की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जिस सटीकता और रणनीति से आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है उससे तीनों बड़े आतंकी संगठनों की कमर टूट गई है। रावत ने यह भी कहा कि यह हमला पाकिस्तान और उसकी सेना के लिए एक बड़ा सबक है ताकि आने वाले 5 से 10 वर्षों तक वह इस तरह की हरकत करने से पहले दस बार सोचे। धर्मनगरी में भीषण गर्मी पड़ रही है। साथ ही गर्म हवाओं की चपत लोगों को परेशान कर रही है। दिन में लोग गर्मी से बेहाल है। वहीं बढ़ती गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। आज अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी रिकॉर्ड हुई। बहादराबाद अनुसंधान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा था। बीते दिनों हुए मौसम में बदलाव और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज हुई थी लेकिन आज गर्मी ने लोगों को लस्सी और गन्ने के रस से राहत पाने को मजबूर कर दिया l कल लंढौरा में हुए विवाद को लेकर खानपुर विधायक उमेश कुमार ने खानपुर के पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चेम्पियन पर अपनी गाड़ियों पर हमला करने के गंभीर आरोप लगाए थे वही उसी के पलवार में प्रणव सिंह ने अपने ऊपर लगे आरोपी को नकारते हुए कहा कि उन्होंने उमेश कुमार की गाड़ी पर हमला नही किया बल्कि खुद उनके ही लोगो ने उनके काफिले पर हमला कर पीछे से उनकी गाड़ी तोड़ी गई जिसके वहाँ पर कई गवाह मौजूद है और पुलिस इसकी जाँच कर भी रही है l जसपुर में विधायक आदेश सिंह चौहान के नेतृत्व में देश के सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर और ग्रामीण क्षेत्र से भारी संख्या में जनता पूर्व सैनिक और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता गांधी पार्क पर एकत्र हुए तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से शुरू होकर ठाकुर मंदिर चौराहा अब्दुलवारी चौक मेन बाजार और कोतवाली होते हुए तिरंगा चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान रिटायर्ड फौजी त्रिलोचन सिंह सन्तोक सिंह फौजी सतीश फौजी हफीज फौजी और हरपाल सिंह जैसे मुख्य वक्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए विधायक आदेश सिंह चौहान ने भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी की सराहना की और पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा संदेश दिया।