आरबीआई ने जनवरी में 3 टन सोना खरीदा अस्थिर माहौल और रुपए में कमजोरी के बीच रिजर्व बैंक ने जनवरी में 2.8 टन सोना खरीदा। बीते साल भी आरबीआई ने 72.6 टन सोना खरीदा था। इसके चलते केंद्रीय बैंक के कुल विदेशी मुद्रा भंडार (फॉरेक्स रिजर्व) में गोल्ड की हिस्सेदारी बढ़कर 11.3% हो गई है जो एक साल पहले 7.7% थी। आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी के आखिर तक देश का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 879 टन हो गया। पिछले साल के मुकाबले यह 8% ज्यादा है। 2 फरवरी 2024 को देश का गोल्ड रिजर्व 812.33 टन था। दिलचस्प है कि 2024 में रिजर्व बैंक ने लगातार सातवें साल गोल्ड रिजर्व बढ़ाया था। इस बीच चीन ने जनवरी में लगातार तीसरे महीने सोने की खरीदारी की। अडाणी-अंबानी असम में ₹50-50 हजार करोड़ इन्वेस्ट करेंगे अडाणी और रिलायंस ग्रुप असम में 50-50 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेंगे। गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी ने गुवाहाटी में चल रहे एडवांटेज असम 2.0 समिट में इसकी घोषणा की है। अडाणी ग्रुप की कंपनियां एयरपोर्ट ऐरो सिटी रोड प्रोजेक्ट और सीमेंट सेक्टर में निवेश करेगी। टाटा-एयरटेल के डीटीएच कारोबार का मर्जर होगा भारती एयरटेल अपने डीटीएच बिजनेस एयरटेल डिजिटल टीवी को टाटा प्ले के साथ मर्ज करने जा रहा है। अगर यह मर्जर होता है तो 2016 में डिश टीवी के वीडियोकॉन डी2एच के साथ विलय के बाद भारत के डीटीएच सेक्टर में यह सबसे बड़ा मर्जर होगा। न तो भारती एयरटेल और न ही टाटा संस ने विलय पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी की है लेकिन सूत्रों से संकेत मिलता है कि घोषणा कुछ हफ्तों के भीतर आ सकती है। दोनों पक्ष महीनों से इसपर बातचीत कर रहे हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। सोना 96 रुपए बढ़कर 86496 रुपए पर पहुंचा सोने के दाम में मंगलवार (25 फरवरी) को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 247 रुपए बढ़कर 86647 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने का दाम 86400 रुपए पर था। 19 फरवरी को गोल्ड ने 86733 रुपए का ऑलटाइम हाई बनाया था। मेटल और रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार (25 फरवरी) को सेंसेक्स 147 अंक की तेजी के साथ 74602 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 5 अंक गिरकर 22547 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 में तेजी और 31 में गिरावट रही। निफ्टी मेटल में 1.54% PSU यानी सरकारी बैंकों के इंडेक्स में 1.22% और निफ्टी रियल्टी में 1.31% की गिरावट रही। मीडिया कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में मामूली तेजी रही।