Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Oct-2024

11 घंटे बाद खुले रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर के पट रतलाम के माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सूतक में पंडित संजय पुजारी के पूजा-पाठ करने के बाद श्रीमाली समाज के लोगों ने विरोध जताया था। इसके बाद रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर में ताला लगाया दिया था। इस मंदिर को दीपावली पर कई करोड़ रुपए के नोटों से सजाया जाता है। कूनो नेशनल पार्क से जल्द आयेगी खुशखबरी कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा मां बनने वाली है। 4 साल 8 माह की वीरा अगले दो-तीन दिन में मां बन सकती है। भारतीय धरती पर मां बनने वाली वीरा चौथी मादा चीता होगी क्योंकि इससे पूर्व आशा गामिनी और ज्वाला शावकों को जन्म दे चुकी हैं। भोपाल में सबसे ज्यादा नॉइस पॉल्यूशन हमीदिया रोड पर भोपाल की हमीदिया रोड पर शहर में सबसे ज्यादा नॉइस पॉल्यूशन है। मध्यप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 6 महीने (1 अप्रैल से 30 सितंबर) की रिपोर्ट जारी की है। हमीदिया रोड की तुलना में इंडस्ट्रियल एरिया का नॉइस पॉल्यूशन कम है। सिंहस्थ मेले को लेकर अनोखी तैयारियां तेज अब उज्जैन में सिंहस्थ मेला क्षेत्र में 8 से 10 मंजिला हाइराइज बिल्डिंग दिखाई देगी। इसके लिए मास्टर प्लान में नया प्रावधान लागू किया जा रहा है। इसके तहत 18 से 30 मीटर तक ऊंची इमारतों का निर्माण किया जा सकेगा। मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में बारिश का दौर जारी मध्यप्रदेश के दक्षिणी हिस्से इंदौर नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में अगले 2 दिन बारिश का दौर रहेगा। लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी से यहां मौसम बदला रहेगा। 25 अक्टूबर से रात में ठंड का असर बढ़ सकता है। अभी कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आंका गया है। मध्य प्रदेश में संपदा-2.0 लांच बदली नहीं परेशानियां मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल-सुलभ और व्यवस्थित करने के लिए विगत दिनों संपदा 2.0 पोर्टल लांच किया गया था। एक सप्ताह बाद भी पोर्टल पर आवेदकों को रजिस्ट्री की सुविधा मुहैया नहीं हो पा रही है। इंदौर जिले में अब तक महज 10 दस्तावेज पंजीकृत हुए हैं। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 50 से बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है। इसे बढ़ाने की मांग सभी कर्मचारी संगठन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर पर इसे बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। इंदौर की सड़कों पर पहली बार इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड(एआइसीटीएसएल) द्वारा प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस का ट्रायल रविवार से शुरू कर दिया गया है। आगामी माह भर तक ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद तय किया जाएगा कि इस बस संचालन शहर के किन रूट पर किया जाएगा। पहले दिन नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य ने बस में सफर भी किया। पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे CM मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस परेड में शामिल होंगे। वह उज्जैन में हैं। सुबह 9 बजे परेड में शामिल होने के बाद 10:30 बजे भोपाल रवाना होंगे। शाम 7 बजे IRCAD के उद्घाटन समारोह में वर्चुअल शामिल होंगे। रात 8 बजे लालघाटी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम में सहभागी बनेंगे। संगठन चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक भारतीय जनता पार्टी ने संगनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को दिल्ली में 7 घंटे मैराथान बैठकें करेंगे। मध्य प्रदेश से अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे। संगठन चुनाव प्रदेश प्रभारी विवेक शेजवलकर चारों सह चुनाव अधिकारियों और कुछ सीनियर नेताओं के साथ शामिल होंगे। कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट मध्य प्रदेश के दो विधानसभा सीटों- बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। बुधनी से राजकुमार पटेल को टिकट दिया है। उनका मुकाबला बीजेपी के रमाकांत भार्गव से होगा। विजयपुर से कांग्रेस ने मुकेश मल्होत्रा को मैदान में उतारा है