Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Sep-2026

भोपाल मास्टर प्लान-2047 रहवासी इलाकों में कारोबार पर रोक भोपाल मास्टर प्लान-2047 का ड्राफ्ट शनिवार को जारी हुआ। 45 लाख आबादी के हिसाब से शहर की प्लानिंग की गई है। भौंरी में AI आधारित EKAI सिटी 123.62 किमी मेट्रो नेटवर्क 51 किमी नया बायपास और करीब 3 हजार हेक्टेयर का ग्रोथ कॉरिडोर प्रस्तावित है। वही रहवासी इलाकों में कारोबार पर रोक रहेगी। ड्राफ्ट में कनेक्टिविटी हाउसिंग रोजगार और पर्यावरण पर जोर है। ग्रीन TDR निजी CCTV को पुलिस नेटवर्क से जोड़ने अफोर्डेबल और रेंटल हाउसिंग को बढ़ावा देने पार्किंग बढ़ाने और कुछ संस्थानों को FAR खरीदने से छूट जैसे प्रावधान हैं। पुराने भोपाल के 175 हेक्टेयर क्षेत्र और झुग्गी पुनर्विकास पर भी फोकस है। इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव अचानक बदला कार्यक्रम मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार शाम इंदौर पहुंचे। उनके तीन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित थे लेकिन शहर पहुंचने के बाद अचानक कार्यक्रम में बदलाव हुआ। मुख्यमंत्री पहले पंत वैद्य कॉलोनी स्थित संघ कार्यालय ‘सुदर्शन’ पहुंचे। यहां उन्होंने संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की और कार्यालय में लगी ‘अनुभवशाला’ प्रदर्शनी भी देखी। मुख्यमंत्री करीब आधे घंटे तक संघ कार्यालय में रुके। खास बात यह रही कि वे संघ कार्यालय केवल तीन वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। असली-नकली साक्ष्य पहचानना चुनौती ग्वालियर में मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी की ओर से दो दिवसीय क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि न्यायदान केवल कानून की धाराओं को जानने तक सीमित नहीं है। न्याय की उम्मीद लेकर अदालत पहुंचने वाले लोगों और उनकी वास्तविक परिस्थितियों को समझना भी जरूरी है। उनके अनुसार केवल जानना अमूर्त है जबकि समझना उस ज्ञान का वास्तविक उपयोग है। CM को जान से मारने की धमके देने वाला गिरफ्तार मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बुरहानपुर का रहने वाला है उसने डायल-112 पर मैसेज करके मुख्यमंत्री को जान से मारने का मैसेज भेजा था. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि आरोपी अपने पिता को इस मामले में गिरफ्तार करवाना चाहता था इसलिए उसने यह धमकी भरा मैसेज भेजा था. नगरीय निकाय चुनाव के नियम बदले महापौर नगरपालिका अध्यक्ष और पार्षद का चुनाव लड़ने वालों को अब सिक्योरिटी डिपॉजिट (जमानत राशि) के रूप में ज्यादा रकम जमा करनी होगी। अगले साल होने वाले नगरीय निकाय चुनाव से पहले राज्य सरकार ने महापौर के लिए जमानत राशि 32 हजार रुपए कर दी है जबकि नपा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वालों को 24 हजार रुपए जमा करने होंगे। भोपाल में पकड़ाई 3.5 करोड़ की 4.38 KG ड्रग भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने 4.38 किलो एम्फेटामाइन जब्त की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 3.5 करोड़ रुपए बताई गई है। इस दौरान एक नाइजीरियाई महिला समेत दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 23 और 24 सितंबर को लगातार भोपाल और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर की गई है। मंडला में गणेश पंडाल में करंट लगने से 4 मौतें मंडला के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह हादसा हुआ। गणेश मंच के पंडाल में सो रहे युवकों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है।