प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा संकल्प अभियान लगातार जारी है। उत्तराखंड में भी अभियान के तहत जरूरतमंद और दूरदराज के लोगों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन सेवा और समर्पण को समर्पित रहा है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए सेवा संकल्प अभियान को जनता को समर्पित किया गया है ताकि जो लोग जिला मुख्यालयों तक नहीं पहुंच पाते उन्हें उनके क्षेत्र में ही योजनाओं का लाभ मिल सके। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। राम माधव को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है जबकि अरविंद मेनन और सांसद बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। दुष्यंत गौतम की जगह नई टीम की तैनाती को चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए राम माधव और बांसुरी स्वराज से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र किया। भाजपा प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पार्टी संगठनात्मक तैयारियों पर आगे बढ़ रही है। नई टीम की पहली बड़ी बैठक 25 सितंबर को देहरादून में प्रस्तावित है जिसमें चुनाव और संगठन की तैयारियों पर चर्चा होगी। उत्तराखंड भाजपा की 17 सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक आज प्रदेश मुख्यालय में होगी। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सभी सांसद और दो मंत्रियों समेत 17 सदस्य शामिल होंगे। इसमें पिछले एक महीने के पार्टी कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। सबसे अहम मुद्दा उत्तराखंड से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए संभावित प्रत्याशी का नाम होगा। भाजपा तीन नामों का पैनल बनाकर राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजेगी अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा। राज्यसभा सीट के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को होगा। नामांकन 29 सितंबर से शुरू होकर 6 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन होगा। मंगलौर पुलिस को भारी सफलता हाथ लगी है l पुलिस ने 8 चोरी की मोटरसाइकिल सहित 1 वाहन चोर को गिरफ्तार किया है यह वाहन चोर रूड़की कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा का रहने वाला है l मंगलौर सी ओ अभिनय चौधरी ने बताया कि एक चोरी की घटना के दौरान सी सी टीवी फुटेज खंगालने के दौरान उनको मोटरसाइकिल चोर का पता चला था जिसके पास से 8 मोटरसाइकिल बरामद हुई इनमें एक मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट निकले हुए थे सी ओ ने यह भी बताया कि की यह चोर मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट निकाल कर बेचते थे साथ ही ही उनकी नम्बर प्लेट भी बदल देते थे चोर अधिकतर मंगलौर के नारसन बॉर्डर पुरकाजी मुजफ्फरनगर सहारनपुर आदि से मोटरसाइकिल चोरी करते थे पुलिस के मुताबिक चोरों के और भी साथियों की तलाश की जा रही है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह मोटरसाइकिल के पार्ट किन किन लोगों के बेचते थे l भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है। बैठक में आगामी राज्यसभा सीट के चुनाव को लेकर चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कोर कमेटी के सभी सदस्यों से रायशुमारी की जाएगी। इसके बाद राज्यसभा सीट के लिए संभावित नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा। बैठक में पार्टी के अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। मसूरी के एमपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बाद विवाद बढ़ गया है। एनएसयूआई ने निरस्त किए गए नामांकन की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है जबकि एबीवीपी ने नामांकन रद्द करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। दोनों छात्र संगठन अपनी आपत्तियां लेकर कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचे। परिसर में पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। कॉलेज प्रशासन ने नामांकन से जुड़ी जानकारी एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय को भेज दी है। विश्वविद्यालय की सहमति के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि स्थिति नहीं सुधरी तो चुनाव स्थगित भी हो सकते हैं। वहीं छात्र संगठनों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।