Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Sep-2026

CM ने कांग्रेस को घेरा बोले- इनके अध्यक्ष कहते है- बहनों को पैसा मत दो ये दारू पी जाती हैं देवास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को राहुल गांधी के इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष कहते हैं कि बहनों को पैसा मत दो वे दारू पी जाती हैं। कांग्रेस को अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। सीएम ने आगे कहा कि राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर अभी ‘झूठ की गूंज’ हुई है। उन्होंने कहा कि उनके (कांग्रेस) के समय में स्कूलों में 16 प्रतिशत बच्चे पढ़ाई छोड़ देते थे। प्राइमरी के बच्चे स्कूल नहीं जाते थे। अभी यह आंकड़ा जीरो प्रतिशत है। एमपी बीजेपी के संगठन महामंत्री बने चंद्रशेखर मध्यप्रदेश भाजपा को करीब 8 महीने बाद नया प्रदेश महामंत्री (संगठन) मिल गया है। भाजपा के केंद्रीय संगठन की ओर से जारी नियुक्तियों की सूची में चंद्रशेखर को मध्यप्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। आदेश में उनका केंद्र भोपाल रखा गया है। अब वे प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।चंद्रशेखर की नियुक्ति के साथ ही जनवरी से खाली चल रहे प्रदेश संगठन महामंत्री के पद पर करीब 236 दिन बाद पूर्णकालिक नियुक्ति हुई है। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में संगठन का काम देख रहे थे। शिक्षकों की 15-20 हजार तक बढ़ेगी सैलरी जबलपुर हाईकोर्ट ने शिक्षकों की नौकरी का समय पहली नियुक्ति की तारीख से जोड़ने के मामले में सरकार को 4 हफ्ते में आदेश का पालन करने को कहा है। इससे करीब 70 हजार शिक्षकों को सीनियरिटी वेतन बढ़ोतरी पेंशन और दूसरे फायदे मिल सकते हैं। सैलरी में करीब 15 से 20 हजार रुपए तक का इजाफा और 10 साल का एरियर मिलने का रास्ता भी खुल सकता है। कहीं छत नहीं कहीं टॉयलेट-बिजली-पानी तक नहीं सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति को लेकर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) ने गुरुवार को भोपाल में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अभियान के दौरान दमोह छतरपुर रायसेन नरसिंहपुर ग्वालियर भिंड बालाघाट सिवनी और भोपाल समेत कई जिलों के सरकारी स्कूलों का मौके पर जाकर आकलन करने का दावा किया गया। अभियान से जुड़ी टीम ने स्कूलों की इमारत बिजली पानी टॉयलेट बाउंड्री और अन्य बुनियादी सुविधाओं की तस्वीरें और वीडियो जुटाए हैं। सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग बालाघाट जिले के बैहर क्षेत्र में बैगा बच्चों की मौत के आंकड़ों को लेकर विधायक संजय उईके ने सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। विधायक का दावा है कि बैहर विधानसभा क्षेत्र में पांच महीने में 43 बच्चों की मौत हुई है जबकि 28 मृतक बच्चों के परिवारों को ही सहायता राशि मिली है। उन्होंने बाकी 15 परिवारों को भी तुरंत सहायता देने की मांग की है। वन स्टॉप सेंटर प्रभारी का नोट गिनते VIDEO निवाड़ी जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े दो मामलों पर सवाल उठे हैं। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी प्रशासक और जिला कार्यालय में बाबू के पद पर तैनात मनीषा झा का एक वीडियो गुरुवार को सामने आया है। इस वीडियो में वह नोट गिनते हुए दिख रही हैं। आरोप है कि यह रकम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की नियुक्ति से जुड़ी है। वहीं पृथ्वीपुर के महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी का भी वीडियो सामने आने का दावा किया गया है। इन दोनों मामलों को लेकर प्रशासन ने जांच की बात कही है। विभाग ने मनीषा झा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। मध्य प्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय विदाई से पहले मध्य प्रदेश में तेज बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है। 25-26 सितंबर को ज्यादा असर रहेगा। इस दिन पूर्वी हिस्से के अधिकांश जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। गुरुवार को 10 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अब तक औसत 34.3 इंच बारिश हो चुकी है जो कोटे की 91.9 प्रतिशत है।