Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Sep-2026

25 सितंबर से एमपी में 350 सुगम बसें चलेंगी प्रदेश में मुख्यमंत्री सुगम बस परिवहन योजना की शुरुआत 25 सितंबर को भोपाल से होगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 350 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। निजी बस ऑपरेटरों के साथ अनुबंध कर इन बसों का संचालन किया जाएगा। सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश में 1 हजार बसें शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने बताया कि परिवहन विभाग ने बैठक में योजना का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने कहा कि करीब 20 साल से यात्री परिवहन की मॉनिटरिंग का काम नहीं हो रहा था। अब यात्री सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था शुरू की जा रही है। विधायक बोलीं-गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां नवरात्रि में गरबे को लेकर मध्य प्रदेश के नेताओं की बयानबाजी जारी है। इसमें अब मऊ से भाजपा विधायक उषा ठाकुर का नाम भी जुड़ गया है। ठाकुर ने गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की है।ठाकुर ने कहा- हर साल करीब साढ़े 4 लाख हिंदू लड़कियां विधर्मियों के साथ चली जाती हैं और अगले साल करीब 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं। विधायक ने ये बात मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक चर्चा में कही। हालांकि उन्होंने इस दावे के समर्थन में कोई आधिकारिक आंकड़ा या स्रोत नहीं बताया। भोपाल के मास्टर प्लान का ड्रॉफ्ट जारी कर सकेगी सरकार भोपाल में रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों और सीलिंग की कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को करीब 3 घंटे सुनवाई हुई। कोर्ट ने सीलिंग में लापरवाही पर नाराजगी जताई। कहा- रहवासी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई जारी रहेगी।कोर्ट ने कहा- जिन जगहों का लैंड यूज स्पष्ट नहीं है या जहां मिक्स्ड लैंड यूज है वहां कार्रवाई में हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा। स्पष्ट रूप से रहवासी उपयोग वाली जगहों पर कार्रवाई जारी रखनी होगी। भोपाल में कई जगह निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इसे लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। भोपाल कलेक्ट्रेट में आयुष इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने अपने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई है। 100 से ज्यादा इंटर्न डॉक्टर मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रतिमाह 9383 रुपए का स्टाइपेंड दे रही है जो देश के 15 राज्यों में सबसे कम है। एक साथ 587 अनुकम्पा नियुक्ति दे रहा स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश भर में अनुकंपा नियुक्ति के पेंडिंग मामलों की समीक्षा किए जाने के पहले विभागों ने इसके लिए तेजी से कार्यवाही शुरू कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने तो इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को तलब कर अनुकम्पा नियुक्ति के पेंडिंग प्रकरणों की जानकारी लेने के बाद सहायक ग्रेड तीन के 587 पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद मंगलवार शाम तक 400 से अधिक पदों पर अनुकम्पा आधार पर नियुक्ति के आदेश भी जारी कर दिए गए। एक साथ यह नियुक्तियां प्रमोशन से रिक्त हुए पदों की संख्या के आधार पर की जा रही हैं। बस में बैठने से पहले पकड़ी गई नाइजीरियाई महिला राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने इंदौर में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के सामान से 1.4 किलो से अधिक मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। DRI के मुताबिक जब्त ड्रग्स की अनुमानित अवैध बाजार कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपए है। कार्रवाई 21 सितंबर 2026 को विजय उद्योग नगर क्षेत्र में तीन इमली चौराहे के पास स्थित पर्पल बस ट्रैवल एजेंसी पर की गई। घनश्याम सिंह की सदस्यता को हाईकोर्ट में चुनौती दतिया उपचुनाव के बाद एक बार फिर विधानसभा सीट चर्चा में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के खिलाफ चुनावी शपथ पत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी कथित तौर पर छिपाने का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने अधिवक्ता शिवम गौतम के माध्यम से 17 सितंबर को दायर की है एमपी में भोपाल समेत 33 जिलों में बारिश प्रदेश में 23 सितंबर से भारी बारिश का दौर शुरू होगा। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक 24 और 25 सितंबर को सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। 2 दिन में 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश हो सकती है। भोपाल-नर्मदापुरम संभाग में भी असर दिखेगा।