Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
23-Sep-2026

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज T20 के लिए मैदान तैयार इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 इंटरनेशनल मैच की तैयारियां तेज हो गई हैं। मैदान को मैच के लिए तैयार करने के साथ इस बार टीवी प्रसारण और दर्शकों के लिए आउटफील्ड को खास लुक दिया जा रहा है। घास पर ‘चेक्स’ यानी चौकड़ी वाला पैटर्न तैयार किया जाएगा। मंगलवार को स्टूडेंट कन्सेशन टिकटों की बुकिंग शुरू होते ही 1200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन कुछ ही मिनटों में पूरा हो गया। दस्तावेजों की जांच के बाद इन्हें टिकट दिए जाएंगे। एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन बनेगा ग्वालियर मध्य प्रदेश के ग्वालियर में प्रस्तावित Telecom Manufacturing Zone (TMZ) को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को बेंगलुरु में आयोजित निवेशक बैठक के बाद कहा कि कई कंपनियों ने ग्वालियर के इस प्रस्तावित जोन में निवेश में रुचि दिखाई है. इससे पहले दिल्ली और मुंबई में हुई निवेशक बैठकों से करीब 5500 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं और इससे करीब 18000 रोजगार अवसर पैदा होने की संभावना जताई गई है. MP में आज नो-UPI डे ₹2000 से ज्यादा नहीं लेंगे मध्य प्रदेश में आज नो-UPI डे रहेगा। भोपाल इंदौर समेत पूरे प्रदेश के व्यापारी ₹2000 से अधिक का यूपीआई भुगतान नहीं लेंगे।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल मध्य प्रदेश ने यह आह्वान किया है। हालांकि किसी भी व्यापारी से जोर-जबर्दस्ती नहीं की जाएगी। भोपाल में यूपीआई स्कैनर को काले कपड़े से ढांककर सांकेतिक विरोध भी जताएंगे। इससे पहले इंदौर में मंगलवार रात को टाइल्स एंड सेनेटरी वेयर व्यापारी एसोसिएशन के नेतृत्व में रीगल स्क्वायर पर हुए प्रदर्शन में 150 से ज्यादा व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने ‘यूपीआई बंद करो यूपीआई पर चार्ज बंद करो’ के नारे लगाए। महीने में दूसरी बार हड़ताल पांच दिन बंद रहेंगे बैंक 5 डे वर्किंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारी इस महीने में दूसरी बार हड़ताल पर जा रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर 28 29 और 30 सितंबर को तीन दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल रहेगी। इससे पहले 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार होने के कारण लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंक 1 अक्टूबर को खुलेंगे जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी। जंगली हाथी अब झिरपा रेंज के जंगलों तक पहुंच गया छिंदवाड़ा जिले में करीब एक महीने से विचरण कर रहा जंगली हाथी अब झिरपा रेंज के जंगलों तक पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ से जिले में आया हाथी रविवार को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में प्रवेश करने के बाद देलाखारी के जंगलों में पहुंचा था। मंगलवार को उसके पगमार्क और मल झिरपा रेंज के रैनीखेड़ा के पास मीराकोटा-कुडंगला के जंगल में मिले हैं। हाथी को प्रत्यक्ष रूप से किसी ने नहीं देखा है लेकिन मिले साक्ष्यों के आधार पर वन विभाग उसकी दिशा और लोकेशन ट्रैक कर रहा है।