Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
25-Sep-2026

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा प्राथमिकता राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि सफाई कर्मचारियों और वाल्मीकि समाज के अधिकारों की रक्षा आयोग पूरी निष्ठा से करेगा। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान के सफाईकर्मियों को असली नायक बताया और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया। मकवाना के अनुसार हाथ से मैला उठाने वालों के पुनर्वास के तहत देश में 58 हजार और उत्तराखंड में 6 हजार लोगों को आर्थिक मदद दी गई है। 30 हजार लोगों को कौशल प्रशिक्षण और 50 लाख रुपये तक के ऋण की व्यवस्था भी की गई है। देहरादून में धर्मपाल ने भाजपा में घर वापसी की। उत्तराखंड में एमबीबीएस स्वतंत्रता संग्राम सेनानी फर्जी सर्टिफिकेट दाखिले की जांच एसआईटी पर आने के बाद लगातार इससे जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है। जिसमें एसआईटी ने धीरज श्रीवास्तव नाम के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में धीरज श्रीवास्तव से पता चला कि उसका भोपाल में MBBS वे नाम से ऑफिस था। जिसके जरिए वह अलग-अलग प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में एमबीबीएस बीटेक BCA व बीकॉम जैसे कोर्सेज में कमीशन के आधार पर एडमिशन दिलवाने का काम करता था। आपको बता दें कि SIT ने बीते दिनों रूपेश पंडित व अरविंद कुमार नाम के आरोपियों की गिरफ्तारी की थी। जिसमें रूपेश पंडित नाम के आरोपी से पुलिस ने 8 लाख जबकि धीरज श्रीवास्तव नाम के आरोपी से 5 लाख 58 हजार रूपये बरामद भी कर लिए हैं जो इन आरोपियों ने फर्जी दाखिले से हांसिल किए थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का कामकाज सिर्फ देहरादून तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के हर क्षेत्र तक सरकार की पहुंच होनी चाहिए। इसी सोच के तहत सरकार सीमांत जनजातीय कमजोर और वाइब्रेंट विलेज क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस कर रही है। सीएम धामी ने बताया कि इसी दिशा में बनबसा में कैबिनेट बैठक प्रस्तावित की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर वहां की जरूरतों और समस्याओं को समझने और विकास की दिशा में काम करने का प्रयास कर रही है। वहीं इस बार राज्य का जनजातीय महोत्सव भी देहरादून के बजाय बनबसा में आयोजित किए जाने की बात मुख्यमंत्री ने कही। उन्होंने कहा कि बनबसा क्षेत्र में थारू बुक्सा और भोटिया समेत विभिन्न जनजातीय समुदायों की मौजूदगी है। ऐसे में जौनसार और राजी क्षेत्र के लोगों समेत विभिन्न समुदायों का समागम वहां होगा जिससे लोगों में उत्साह बढ़ेगा। उत्तराखंड में वोटर लिस्ट और SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने चेतावनी दी कि किसी भी वैध मतदाता का नाम काटा गया तो अधिकारियों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर केंद्र सरकार के पक्ष में काम करने और वोट काटने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने बंगाल में लाखों वोट कटने का भी हवाला दिया। भाजपा प्रवक्ता कुँवर जपेंद्र सिंह ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को बौखलाया बताया। उन्होंने कहा कि SIR से कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति उजागर हुई है। देवभूमि में जनता पानी सड़क और बिजली को तरस रही है लेकिन विधायकों की विकास निधि के करोड़ों रुपये खातों में धूल फांक रहे हैं। RTI में बड़ा खुलासा हुआ है कि उत्तराखंड में विधायकों को कुल 1664 करोड़ की निधि मिली जिसमें से सिर्फ 66 प्रतिशत ही खर्च हो पाई। यानी विकास के 573 करोड़ रुपये बिना इस्तेमाल के पड़े हैं। रिपोर्ट के तीन चौंकाने वाले पहलू हैं। पहला पहाड़ों को ज्यादा जरूरत है लेकिन मैदानी विधायक खर्च में आगे हैं और पहाड़ी विधायक सुस्त हैं। दूसरा भाजपा के मुकाबले कांग्रेस विधायकों ने निधि ज्यादा तेजी से खर्च की है। तीसरा पांच कैबिनेट मंत्री खर्च के मामले में खुद सीएम धामी से पीछे हैं। इस पर भाजपा विधायक विनोद चमोली ने सफाई देते हुए कहा कि निधि खर्च न होना विकास न होना नहीं है। टेंडर में समय लगता है हर विधायक की स्ट्रेटेजी अलग होती है। उन्होने कहा कि भाजपा विधायकों के पास सरकार की कई योजनाओं के रिसोर्स हैं जबकि विपक्ष के पास सिर्फ यही निधि है। मंडावली स्थित भड़ाना के कार्यालय पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 10 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 600 से अधिक श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान खाने-पीने और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। बताया गया कि भड़ाना की ओर से पहले भी धार्मिक स्थलों के लिए निःशुल्क बस यात्राएं आयोजित की जाती रही हैं। समर्थकों ने भड़ाना परिवार के सामाजिक और धार्मिक कार्यों की सराहना की। यात्रा को लेकर स्थानीय स्तर पर इसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।