Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Sep-2026

ठेकेदार के कर्मचारियों ने युवक को गाड़ी में बैठाकर पीटा नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर युवक को रास्ते में रोककर गाड़ी में बैठाने और मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो दो दिन बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते और उसके पास रखी शराब रखी पितृ पक्ष शुरू होते ही कंचन घाट पर तर्पण शुरू निवाड़ी के पांखी कंचन घाट पर पितृ पक्ष शुरू होते ही तर्पण शुरू हो गया। शनिवार सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पितरों का तर्पण कर आत्मशांति व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। देलुआ गांव में घर पर बनाई जा रही थी अवैध-आतिशबाजी दतिया के इंदरगढ़ थाना पुलिस ने देलुआ गांव में घर पर अवैध रूप से देशी आतिशबाजी बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं। 12 घंटे 22 से ज्यादा झांकियां...सारी रात जागा इंदौर इंदौर में अनंत चतुर्दशी का पारंपरिक चल समारोह इस बार भी रातभर जोश और उल्लास के बीच चलता रहा। करीब 12 घंटे तक शहर की सड़कों पर 22 से ज्यादा नयनाभिराम झांकियां और 65 अखाड़ों का कारवां निकला। हजारों लोग पूरी रात झांकियों धार्मिक प्रसंगों और अखाड़ों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए डटे रहे। जबलपुर-रीवा समेत एमपी के 18 जिलों में आज तेज बारिश मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से- जबलपुर रीवा सागर और शहडोल संभाग के जिलों में अगले 48 घंटे तेज बारिश का दौर बना रहेगा। IMD (मौसम केंद्र) के अनुसार शनिवार को जबलपुर-रीवा समेत 18 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। निवाड़ी टीकमगढ़ छतरपुर और सतना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मूसलधार बारिश की चेतावनी को देखते हुए शनिवार को सतना में नर्सरी से कक्षा 8वीं तक और मैहर में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।