जबलपुर में बरगी विधायक नीरज सिंह तहसीलदार रविंद्र पटेल द्वारा शाहपुरा के चरगवां स्थित राघव वेयरहाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुराना घुन लगा हुआ और Non FAQ गेहूँ स्टैक्स लगाकर कर भंडारित किया जाना पाया गया है सूखा भरतपुर सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर वेयर हाउस में 212 किसानों से 25800 क्विंटल की खरीदी दर्ज की गई है। जिसके आधार पर अभी तक 4.56 करोड़ का भुगतान हो चुका है. फ़िलहाल प्राथमिक जाँच में कुल 13 स्टैक्स में से 2 स्टैक्स में अंदर की लेयर में पुराना घुना हुआ और Non FAQ गेहूँ पाया गया है. अन्य स्टैक्स में भी ख़राब गेहूं भंडारित होने की आशंका है. गेहूं खरीदी घपले में कथित संलिप्तता और लापरवाही के चलते नोडल अधिकारी सहकारिता निरीक्षक रघुनाथ कुदौलिया JSO - भावना तिवारी एवं कुन्जम सिंह राजपूत शाखा प्रबंधक प्रियंका पठारिया को निलंबित करने का प्रस्ताव वेयरहाउस एंड लोजिस्टिक्स कारपोरेशन को प्रेषित किया जा रहा है. मौके पर ADM DSC और SDM द्वारा जांच कार्रवाई जारी है। विस्तृत जांच के बाद प्रकरण में कड़ी कार्रवाई की जायेगी.