क्षेत्रीय
मध्यप्रदेश के भोपाल से बड़ी खबर है। भोपाल के नज़ीराबाद थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर सरपंच और पूर्व सरपंच के परिवार के बीच खूनी संघर्ष हुआ। संघर्ष में ट्रैक्टर चढ़ाकर दो लोगों की हत्या कर दी गई। छह से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। खूनी संघर्ष के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।