क्षेत्रीय
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा - मैं भाजपा से पूछता हूं आपका प्रधानमंत्री कौन होगा। मोदीजी होंगे नहीं मोदीजी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। भाजपा के अंदर मोदीजी ने खुद रूल बनाया था कि भाजपा के भीतर जो भी 75 साल का होगा उसे रिटायर किया जाएगा। आडवाणी जोशी सुमित्रा महाजन यशवंत सिन्हा को रिटायर किया जाएगा। मोदीजी अगले साल 17 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। मैं भाजपा से पूछता हूं कि कौन पीएम होगा।