स्टेंड पोस्ट के नाम पर जल निगम को दिया जा रहा धोखा सीटू युनियन ने मनाया विश्व मजदूर दिवस मेहनतकशों के योगदान को किया याद 6 सर्विस वोटर्स के वोट डाक मत पत्र के स्ट्रांग रूम में रखे गए जल निगम ने बालाघाट जिले के पिपरझरी भटेरा ढुटी एदेवसर्रा फिल्टर प्लांट से पाइप लाइन से गांव गांव जल प्रदाय किया जा रहा है नलों के कनेक्शनो में स्टेंड पोस्ट लगाने हेतु जल निगम ने यू के इंफ्रा कंपनी को चारों प्लांटों से नल कनेक्शनो में स्टेंड पोस्ट और टोंटी लगाने का ठेका दे रखा है । पर संबंधित कंपनी के कर्मचारियों ने स्टेंड पोस्ट तो लगा दिए हैं पर टोंटी और पाइप से कनेक्शन करना छोड़ दिए हैं । कुल मिलकर स्टेंड पोस्ट लगाने में घोर लापरवाही बरती गई है जिसकी जांच जल निगम के उच्च अधिकारियों से होनी चाहिए । मेहनतकश मजदूरों के योगदान को पहचाने जाने और उनके हक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिये हर वर्ष 1 मई को विश्व मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसके मई दिवस भी कहा जाता है। इसी कड़ी में 1 मई को श्रमिक मजदूरों से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा मजदूर दिवस मनाया गया और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर के बस स्टैण्ड स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में सीटू युनियन के बैनर तले एम.आर युनियन के द्वारा विश्व मई दिवस मनाया गया। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 8 घंटे काम को लेकर मजदूरों द्वारा बड़ा आंदोलन किया था और इसमें सफलता भी मिली थी। भवन निर्माण ठेकेदार संघ द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 1 मई को संगठन के कार्यालय में विश्व मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेहनतकश मजदूरों का स मान किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पिछोड़े सर भवन निर्माण ठेकेदार संघ अध्यक्ष गेंदलाल भगत संगठन के संरक्षक रमेश पंचे ओमेश्वर गिरी सहित अन्य उपस्थित रहे। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बुधवार को डाक मत पत्र का स्ट्रांग रूम खोला गया। गौरतलब है कि जिले के नियमित रूप से सर्विस वोटर्स के मत लिफाफे प्राप्त हो रहे है। प्राप्त लिफाफे आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांग रूम में रखें जा रहें है। सहायक नोडल अधिकारी पीबी गजेंद्र कठाने ने बताया कि बुधवार को 6 इटीपीबीएस प्राप्त हुए है। बालाघाट जिले में अब तक कुल 626 इटीपीबीएस पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए है। जिन्हें स्ट्रांग रूम में रखें गए।