क्षेत्रीय
भारतीय जनता पार्टी शनिवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 64523 बूथों पर हो रहे कार्यक्रमों में 1 लाख कांग्रेस या दूसरे दलों के लोग BJP जॉइन करेंगे। वही राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज उज्जैन के घटि्टया से पूर्व विधायक और दिग्विजय सिंह के करीबी रामलाल मालवीय समेत 3 दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। 3 बार के विधायक मालवीय दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद और करीबी माने जाते रहे हैं। वे 6 बार कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े। रिटायर डिप्टी कलेक्टर रमेश चंद्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।