Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Mar-2024

1. मैं गारंटी नहीं वचन देता हूं कि डब्ल्यूसीएल की जमीन आपके पास ही रहेगी- नकुलनाथ पांच दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज परासिया विधानसभा के न्यूटन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो छिंदवाड़ा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और आखिरी सांस तक कंधे से कंधा मिलाकर अपना संबंध बनाएं रखेंगे हमारा राजनीतिक नहीं पारिवारिक संबंध है। वहीं सांसद नकुलनाथ में मंच से मोदी की गारंटी पर प्रहार करते हुए कहा कि क्या मोदी गारंटी लेंगे कि महंगाई नहीं बढ़ेगी क्या मोदी गारंटी लेंगे कि यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा या मोदी यह गारंटी लेंगे कि नई कोयला खदान खोली जाएगी कोयला खदानों को बंद नहीं किया जाएगा। 2. पांच दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज पांच दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे छिंदवाड़ा किसी हाल में नही छोड़ेंगे। भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के बड़े नेताओं के जवाब में कमलनाथ ने कहा की सुरेश पचौरी शामिल हुए हैं यह उनकी मर्जी है अरुणोदय चौबे ने तो पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। वही जबलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा कि ऐसा कोई प्लान नहीं है मै छिंदवाड़ा किसी हॉल में नही छोडूंगा। 3. गुरैया सब्जी मंडी हुई अतिक्रमण मुक्त आज मंडी प्रशासन द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से गुरैया सब्जी मंडी की लगभग 10 करोड़ रुपए बाजार मूल्य की 2 एकड़ भूमि से लगभग 175 व्यक्तियों का अतिक्रमण हटाया गया। गुरैया मंडी प्रशासक एवं एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर जैन ने बताया कि गुरैया सब्जी मंडी में 175 व्यक्तियों द्वारा लगभग 2 एकड़ भूमि जो कि मंडी की पार्किंग के लिए आरक्षित की गई थी उस पर अतिक्रमण कर सब्जी दुकानें संचालित की जा रही थीं। कोर्ट के आदेश के परिपालन में अधिकांश व्यापारियों द्वारा 2 दिन पहले ही कुछ व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया था बाकी व्यापारियों का अतिक्रमण आज सोमवार को मंडी प्रशासन द्वारा राजस्व एवं पुलिस विभाग के सहयोग से हटाया गया जिसका बाजार मूल्य लगभग 10 करोड़ रुपए है। 4. मैदान पर सहवाग लगाएंगे चौके छक्के सांसद कप का फाइनल मुकाबला कल 12 बजे से खेला जाएगा। जिसमे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ उपस्थित रहेंगे। जिसे लेकर मैदान में तैयारियां जोरों से शुरू हो गयी है। वीरेंद्र सहवाग मंगलवार को मैदान पर चौके छक्के लगाते दिखेंगे। साथ ही सहवाग अपने क्रिकेट करियर के संस्मरणों को दर्शकों से साझा करते हुए मैच समाप्ति के बाद पुरुस्कार वितरण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सांसद नकुलनाथ व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग विजेता व उपविजेता टीम को पुरुस्कार देकर सम्मानित करेंगे। 5. महापौर ने जन हितेषी आठ प्रस्तवों पर ली बैठक आज निगम सभाकक्ष में नगर पालिक निगम महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसलिंग की बैठक आयोजित की गई। बैठक के विभिन्न जन हितैषी प्रस्तावों पर चर्चा की गई। जिसमे से आठ प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिसमें मुख्यतः वर्ष 2024-25 का कुल 282 करोड़ रुपए का अनुमान बजट पारित किया गया। इसके बाद निगम द्वारा संचालित साप्ताहिक पशु पंजीयन ठेका वसूली कचरा खाद सहित वसूली ठेका दिए जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया पालिका मार्केट तलघर में पार्किंग शुल्क निर्धारित किए जाने ई टेंडर जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में निगम अध्यक्ष धर्मेद्र सोनू मागो सभी विभाग के सभापति निगमायुक्त के. सी. बोपचे सहित निगम के शाखाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। 6. 320 स्व-सहायता समूहो को मिली 7 करोड 23 लाख की राशि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम को एनआईसी कक्ष में देखा और सुना गया। म.प्र. दीनदयाल अंत्योदय योजना- राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिले के विकासखण्ड छिन्दवाड़ा के 50 महिला स्व-सहायता समूह की महिला सदस्यों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। कार्यक्रम के दौरान जिले के 320 स्व-सहायता समूहो को सीसीएल की राशि 7 करोड 23 लाख रूपये का वितरण भी किया गया । साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी उपस्थित 50 लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनआईसी कक्ष छिंदवाड़ा में जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य विवेक बंटी साहू गरिमा दामोदर अपर कलेक्टर के.सी.बोपचे सहित अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। 7. पानी के लिए दर दर भटक रहे ग्रामीण दिया तले अंधेरा कहि जाने वाली कहावत इन दिनों ग्राम दरबई में चरितार्थ होती नजर आ रही है। पूरे कोयलांचल की प्यास बुझाने वाला ग्राम दरबई आज खुद पानी के लिए तरस रहा है । जबकि मन्धान बाध परियोजना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की परियोजना दरबई ग्राम से संचालित हो रही है। परासिया विधानसभा की ग्राम पंचायत दरबई का आश्रित गाँव नोनिकला जहा के ग्रामीण इन दिनों बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे है । ग्राम में जो हैडपम्प है वह कई दिनों से बन्द पडा है जबकि जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल हर घर नल योजना के स्वीकृत होने के बाद भी ठेकेदार की लापरवाही से ग्रामीणों को पानी मिलना मुश्किल हो रहा है। 8. अतिक्रमण के बाद छोटे व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें जेल बगीचा गायत्री मार्केट के पास में व्यापार करने वाले फुटकर व्यापारीयो के अतिक्रमण के बाद से व्यापार बंद हो जाने से छोटे व्यपारियो का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है जिसे लेकर आज नगर पालिक निगम के सभापति के साथ पीड़ित व्यपारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और व्यवस्थापन की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। 9. नारी सुरक्षा मंच ने सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नारी सुरक्षा मंच द्वारा आज पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिला उत्पीड़न एवं उन पर लगातार हो रहे अत्याचार के विरोध में नारी सुरक्षा मंच ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर तत्काल कार्यवाही करने की मांग की। 10. आंचलिक साहित्यकार परिषद की मासिक गोष्ठी संपन्न आंचलिक साहित्यकार परिषद छिंदवाड़ा की मासिक गोष्ठी परासिया रोड रघुवरपुरम में आयोजित हुई। शहर के कवि प्रेमियों ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी कविता से सभी का मन मोह लिया।