Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Sep-2026

विधानसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक पोस्टर लेकर पहुंचे। इन पर लिखा था कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। उधर महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें SIR की संवैधानिक वैधता प्रक्रिया और लागू करने के तरीके पर सवाल उठाए गए हैं। पीएम मोदी बोले- समाज के लिए काम करें दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रहे सेवा यात्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम गांधी जी के जीवन की ओर देखते हैं तो वे अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने और आजादी का आंदोलन चलाने के साथ-साथ एक बड़े सामाजिक सुधारक भी थे। समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ उन्होंने हमेशा काम किया। इसलिए हमें भी समाज में निरंतर सुधार और सकारात्मक परिवर्तन के लिए काम करते रहना चाहिए केवल वोटबैंक की राजनीति के लिए नहीं। वायनाड की बेकरी में प्रियंका गांधी की कुकिंग क्लास कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को केरल के वायनाड दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने KINFRA पार्क की एक बेकिंग यूनिट में केक बनाया और कपकेक बनाने की कोशिश की। प्रियंका ने सिर पर हेयर नेट पहनकर केक पर आइसिंग की। इस दौरान वहां मौजूद शेफ और कर्मचारियों ने उन्हें बेकिंग के बारे में बताया। देशभर में गणेश विसर्जन मुंबई में 25000 जवान तैनात आज गणेश उत्सव का आखिरी दिन है। देशभर में गणेश प्रतिमाओं का नदियों तालाबों झीलों और कृत्रिम कुंडों में विसर्जन किया जा रहा है।मुंबई में 25 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। विसर्जन के लिए 383 कृत्रिम कुंड बनाए गए हैं। हैदराबाद में भी 25-30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। निगरानी के लिए 24 ड्रोन और 10 हजार CCTV कैमरे लगाए गए हैं। गुजरात-जूनागढ़ में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची को उठाया गुजरात के जूनागढ़ जिले में बुधवार रात तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। बच्ची की पहचान प्रिशा सोलंकी के रूप में हुई है। घटना का CCTV वीडियो शुक्रवार को सामने आया है। घटना मेंदरडा में थोभणभाई कोराट के खेत में हुई। गिर वेस्ट डिविजन के DFO प्रशांत तोमर के मुताबिक तेंदुए के हमले के बाद बच्ची का शव खेत के पास मिला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इटली में स्कूलों में बुर्का-नकाब पर बैन इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सरकार ने स्कूलों के लिए नए नियमों को मंजूरी दी है। इसके तहत स्कूलों में बुर्का और नकाब जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगा दी गई है। नियम तोड़ने पर 1000 यूरो यानी करीब 1 लाख रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ विदेशी छात्रों की संख्या एक क्लास में 30% तक सीमित की गई है। सिक्किम में लैंडस्लाइड 20 से ज्यादा घर बहे सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी गांव में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात लैंडस्लाइड हुई। इसमें 20 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर बह गए। हालांकि अभी तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। बंगाल की खाड़ी से उठा अर्नब चक्रवात अब कमजोर पड़ गया है। इसके कारण ओडिशा में भारी बारिश के साथ अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। गुरुवार दोपहर तक 8082 लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। चक्रवात से 9 राज्य प्रभावित हैं।