कबाड़ी दुकान में आग लगने से हजारों रूपये का सामान जलकर खाक वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सेठिया ने लोकसभा चुनाव में की दावेदारी महिला न्याय कार्यक्रम के तहत महिलाओं को किया स मानित शहरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर २ में स्थित एक कबाड़ी की दुकान में अचानक आग लग गई। जिससे आस-पास के रहवासियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया व नपा के फायर बिग्रेड को तत्काल सूचना दी गई। जिससे नपा के दमकल वाहन ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। कबाड़ी दुकान के संचालक बब्बू कबाड़ी ने बताया कि इस आगजनी में हजारों रूपये की नुकसानी होना बताया। उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी कारण अज्ञात है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें भाजपा ने १९५ सीटों के लिये प्रत्याशी घोषित कर दिये है जिसमें म.प्र की २९ सीटों में २४ सीटों के लिये प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र सहित पांच सीटों के लिये अभी प्रत्याशियों के नामों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मंथन किया जा रहा है। भाजपा में बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र के लिये एक से अधिक दावेदारों के नाम शामिल है। दावेदारों में भाजपा ज्वाइन अभियान के जिला संयोजक व वरिष्ठ भाजपा नेता अभय सेठिया ने भी प्रदेश व केन्द्रीय नेतृत्व के समक्ष अपनी दावेदारी पेश कर दी है। . जिला महिला कांग्रेस के द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला न्याय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को शहर के सिंधु भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पार्टी की महिला पदाधिकारियों व महिला वकील व इंजीनियरों को स मानित किया गया। इस संबंध में प्रवक्ता सुश्री विद्या परिहार ने बताया कि हर क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने का लगातार प्रयास कर रहे है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका ला बा के निर्देश पर आज महिला न्याय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से संबल योजना के अंतर्गत प्रदेश के ३० हजार ५९१ हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ६७८ करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की है। मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजनान्तर्गत जिले के अनुग्रह सहायता के १०६७ प्रकरणों में हितग्राहियों के खाते में २२ करोड़ ७६ रुपये की राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में किया गया है।