1. अनदेखी : बिना हेलमेट दिया जा रहा पेट्रोल जिले में बढ़ रहे दुर्घटनाओं के ग्राफ को कम करने शहर में लगातार वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और अलग अलग जगहों को मॉडल रोड में परिवर्तित कर प्रशासन द्वारा हेलमेट की मुहिम चलाई जा रही है। इसी बीच बीते दिनों कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रत्येक पेट्रोल पंप पर दुपहिया वाहन को बिना हेलमेट पेट्रोल नही देने के निर्देश संचालकों को दिए थे इसके बावजूद भी शहर में धड़ल्ले से बगैर हेलमेट के पेट्रोल की बिक्री की जा रही है। जबकि कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए तत्काल इसका पालन किए जाने के निर्देश दिए थे लेकिन पेट्रोल पंप पर नियमों का पालन होते हुए नहीं दिखाई दे रहा है। 2. दो लाख मच्छरदानी बांटेगा स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य विभाग ने जिले को मलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य रखा है इसको लेकर विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। पिछले वर्ष जिले में केवल मलेरिया के 98 मरीज सामने आए थे। उसके बाद विभाग ने जिले को मलेरिया से पूरी तरह मुक्त करने का बीड़ा उठाया है इसके लिए जिले के चिन्हित गांव में 2 लाख 95 हजार 200 मेडिकोटेड मच्छरदानियों का वितरण किया जाना है जो फरवरी के अंतिम सप्ताह और मार्च के पहले सप्ताह तक मच्छरदानी बाती जाएगी। 3. यातायात विभाग का नया मॉडल रोड तैयार आमजन में जागरूकता लाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार मुहिम चला रही है जहां पिछली बार खजरी रोड से वीआईपी मार्ग को मॉडल रोड बनाया गया था उसके बाद आज से यातायात विभाग द्वारा आमजन की सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस लाइन गेट से अलका टॉकीज तक मॉडल रोड बनाया गया है जिसमें आने जाने वाले वाहन चालक बिना सीट बेल्ट एवं बिना हेलमेट पहने वाहन नहीं चला सकेंगे। पुलिस विभाग द्वारा बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए रोकथाम करने के लिए यह प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। 4. महोत्सव में शामिल में होने जा रही महिला ट्रेन से कटी छत्तीसगढ़ में होने वाले आदिवासी महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में आदिवासी छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पांढुर्णा से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गुरूवार रात करीब 11 बजे छत्तीसगढ़ जाने निकली महिला पटरी पार करते समय अचानक ट्रेन के सामने आ गई और यह हादसा हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतिका की पहचान 65 वर्षीय निर्मला पति भारत राऊत के रूप में हुई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को पटरी से उठाया और पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल भेजकर ममाले की जांच शुरू कर दी है। 5. कलेक्टर ने पत्रकारों के साथ की परिचयात्मक बैठक नवागत कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों के साथ परिचयात्मक बैठक ली इस दौरान शीलेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन मेरी प्राथमिकता है। इसमें भी शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यवस्थाएं पहले से बेहतर करना मेरा विशेष फोकस रहेगा। इस कार्य में मीडिया के साथियों का सहयोग महत्वपूर्ण है। इसी बीच कलेक्टर ने शहर में चल रही अतिक्रमण हटाने की मुहिम को लेकर कहा कि यह मुहिम चलते रहेगी और मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में नवागत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री अपर कलेक्टर के.सी.बोपचे उप संचालक जनसंपर्क नीलू सोनी और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे। 6. कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक आगामी समय होने वाले महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं की दृष्टि से कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं एसपी मनीष खत्री द्वारा आज सभी सदस्यों के साथ मिलकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी सदस्यों को आगामी पर्व पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए एवं जानकारी ली गयी। ताकि आने वाले त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षा के साथ मनाया जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके। 7. छात्राओं ने किया जिले को गौरवान्वित स्वर्ण जयंती खजुराहो नृत्य महोत्सव में छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री नारायण संगीत एवं कला महाविद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति दी इस सामूहिक नृत्य में कुल 1484 नृतकों ने हिस्सा लिया एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। जिसमे छिंदवाड़ा की प्रियल खौसी यशी विश्वकर्मा पलक देशमुख भार्गवी साहू पूर्वी पाठे प्रतिभा पाल राशि उईके सम्मिलित रही। 8. आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने अभद्रता के खिलाफ सौंपा ज्ञापन पिछले शनिवार को जिला कलेक्टर के नाम पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पैसे मांगने और मारपीट का मामला सामने आया था। जिसके बाद कोई कार्यवाही न होने पर आज बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। वहीं कार्यवाही न होने पर उग्र आंदोलन की करने की बात कही गयी है। 9. संत रविदास जयंती पर दिया एकता का संदेश संत रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में जिला संत रविदास समाज समिति द्वारा गुरूधाम खिरका मोहल्ला से बाईक रैली का आयोजन शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुये आम्बेडकर तिराहा पर जय भीम सेना ओ.बी.सी.महासभा गोंड़वाना महासभा व पाल समाज के समस्त पदाधिकारियों द्वारा बाईक रैली का स्वागत कर डाॅक्टर बाबा साहब आम्बेडकर की प्रतिमा पर सभी सामाजिक संगठन एक साथ होकर माल्यार्पण किया और एकता एवं भाईचारे का सन्देश दिया। 10. संत गाडग़े महाराज जयंती पर निकाली विशाल वाहन रैली रजक समाज संगठन द्वारा 23 फरवरी को छोटा तालाब स्थित गाडग़े बाबा मंदिर में संत गाडग़े महाराज जयंती समारोह बनाया गया। शुक्रवार को मंदिर प्रांगण में सुबह नौ बजे से हवन-पूजन आदि का कार्यक्रम के बाद मंदिर प्रांगण से वाहन रैली प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण में रैली का समापन हुआ जिसके बाद बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और महाप्रसाद का वितरण हुआ।