Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
23-Feb-2024

बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज रहा प्रभावित धोबी समाज ने मनाई संत गाडग़े बाबा की जयंती ८ लाख ८१ हजार रु में गया उकवा बाजार का ठेका 23 फरवरी को ग्रामीण बैंक कर्मियों की बैंक बंद हड़ताल से पूरा कामकाज प्रभावित रहा। बैंक कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में एकजुट होकर प्रदर्शन किया ग्रामीण बैंक की देशव्यापी हड़ताल में रिजन में मंडला बालाघाट और डिंडोरी क्षेत्र की समस्त 54 शाखाएं बंद रही। जिसमें हड़ताली कर्मचारियों की निम्नलिखित मांग थी जिसके अंतर्गत पूरे हिंदुस्तान में ग्रामीण बैंकों को मिलाकर राष्ट्रीय ग्रामीण बैंक का निर्माण किया जानाए पुरानी पेंशन लागू करनाए दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का नियमितीकरण करनाएसमय समय पर प्रमोशन समय.समय पर दिए जाने की मांग तथा युवाओं को बैंक में जो ३०००० रिक्त पद है उसमें भर्ती की जाना कंप्यूटर इंक्रीमेंट को लागू किए जानेए आदि मांगों के संबंध में यह हड़ताल रखी गई थी। नगर धोबी समाज बालाघाट द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी २३ फरवरी को संत गाडग़े बाबा की १४८ वीं जयंती वार्ड नंबर ६ में देवी तालाब समीप हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान सुबह स्वच्छता अ िायान चलाया गया व संत गाडग़े महाराज की पूजा अर्चना कर भंडारा का वितरण किया गया। जिसमें बड़ी सं या में स्वजातीयजन शामिल रहे। इस संबंध में धोबी समाज के शहर अध्यक्ष नितेश कनौजिया ने कहा कि संत गाडग़े जी ने पूरे देश में स्वच्छता का संदेश दिया था। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भी स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उ जनपद पंचायत परसवाड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत उकवा मे साप्ताहिक बैठकी बाजार की नीलामी की गई । क्षेत्र का सबसे बड़ा बैठकी बाजार उकवा का वार्षिक ठेका ग्राम पंचायत उकवा में रखा गया जिसमे कुल ०७ ठेकेदारो ने अग्रिम राशि ८५ हजार ग्राम पंचायत उकवा में जमा कर नीलामी बोली में हिस्सा लिया । ग्राम पंचायत द्वारा सरकारी बोली ८ लाख ७७ हजार १३३ रु रखी गई थी । बैठकी बाजार नीलामी की अंतिम और सफल बोली भरवेली ठेकेदार अनिल पिटनीया के द्वारा ८ लाख ८१ हजार रु की अंतिम बोली बोली गई । जिसके विरोध में किसी भी ठेकेदार के द्वारा नीलामी बोली नहीं बोली गई । और बैठकी बाजार एवं सोमवार व् गुरुवार गुजारी का ठेका अनिल पिटनीया भरवेली को दे दिया गया । लोकतंत्र के महापर्व आम लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों का दौर शुक्रवार से प्रत्यक्ष रूप से प्रारम्भ हो गया है। इस बड़े प्रबंधकीय कार्य को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ.गिरीश कुमार मिश्रा ने प्रारम्भिक बैठक कर नोडल अधिकारियों द्वारा अब तक किये गए कार्य के आधार पर आगे कौन-कौन से कार्य किस तरह किये जाने है। इन सब मामलों के सम्बंध में निर्देश दिए गए। नगरपालिका के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नपा के नेता प्रतिपक्ष व वार्ड नंबर २ के पार्षद योगराज कारो लिल्हारे ने बताया कि वार्ड नंबर २३ के कांग्रेसी पार्षद जितेन्द्र कोवाचे ने वार्ड में पाईप लाईन लिकेज होने पर १५ दिन पूर्व नपा में शिकायत दी थी। जिसके बाद करीब एक सप्ताह में नपा के कर्मचारी उसे सुधारने पहुंचे और गड्ढा खोदकर रख दिये है। पाईप लाईन का सुधार भी नहीं हुआ है जिससे एक दिन पूर्व एक लडक़ी गिरकर घायल हो गई। नपा द्वारा विपक्ष के पार्षदों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। उन्होंने नपा प्रशासन को चेतावनी दी है कि दो दिन में पाईप लाइन सुधाकर गड्ढा नहीं भरा गया तो नपा के गेट पर ताला बंदी कर दी जावेगी।