क्षेत्रीय
पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का आज दूसरा दिन है। किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से हरियाणा में घुसने की कोशिशें जारी हैं। दिल्ली बॉर्डर पर आज भी जाम की स्थिति है। किसान मजदूर मोर्चा के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि हर हाल में दिल्ली तक जाएंगे। वहीं हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट बैन बढ़ाकर 15 फरवरी रात 12 बजे तक कर दिया गया है। यह पाबंदी अंबाला कुरुक्षेत्र कैथल जींद हिसार फतेहाबाद सिरसा में लागू रहेगी। #kisanandolan #farmersprotest2024 #kisannews #dehli #kisan2.0 #narendramodi #internet #socialmedia