Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Feb-2024

इछावर में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने अंतरराज्यीय मानव तस्कर गिरोह के सदस्यों के घराें पर बुलडोजर चला है। इस कार्रवाई को पुलिस राजस्व विभाग और वन विभाग की टीम ने अंजाम दिया है। यह मामला कार्रवाई इछावर थाना क्षेत्र के बावड़िया गोसाई गांव का है। दरअसल बीते दिनों ने डूंडलावा गांव से आरोपियों ने 7 साल की बच्ची को पानी देने के बहाने से बुलाकर कार में बैठाकर अपहरण कर बेचने जा रहे थे। पुलिस ने शिवपुरी जिले के ग्राम मायापुर में नाबालिग बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर और नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने धरमराज पिता सरविन कजर शाहरुख पिता अकबर दयाराम पिता हरिशंकर इकरा पति शाहरुख और मागीबाई पति राहुल कंजर को गिरफ्तार किया था. इस मामले में आज प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।