क्षेत्रीय
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि कमलनाथ के लिए पार्टी के दरवाजे बंद हैं। विजयवर्गीय के बयान के बाद पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और बीजेपी की सीनियर नेता सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस नेता कमलनाथ को ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर कमलनाथ का विकास में विश्वास है और वे आना चाहते हैं तो राम का आशीर्वाद लें और आ जाएं। आकर यहां काम करें। मैं तो चाहती हूं कि जो भी आना चाहते हैं हमारे साथ आ जाएं।