1.पांच दिवसीय दौरे पर कल आएंगे कमलनाथ नकुलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ का पांच दिन के प्रवास पर कल छिंदवाड़ा आगमन होगा। छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान नेत्तद्वय कार्यकर्ता सम्मेलनों सहित अन्य कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। सांसद कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कमलनाथ नकुलनाथ बुधवार को सुबह 11:45 पर ग्राम छिंदी में आगमन होगा जहां पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर 1:00 बजे शिकारपुर के लिए रवाना होंगे। 2. कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने सुनी 172 आवेदकों की समस्याएं कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 172 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये। जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने आवासीय पट्टा प्रदाय करने अतिक्रमण हटाने सड़क निर्माण कराने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। कलेक्टर ने आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। 3. 17 वाहनों पर 25600 रूपये की चालानी कार्यवाही परिवहन विभाग के जांच दल द्वारा आज छिंदवाड़ा-अमरवाड़ा मार्ग पर वाहनों की जाँच की गई जिसमें परिवहन जांच दल द्वारा सवारी बसों ऑटो रिक्शा और सभी प्रकार के यात्री वाहनों सहित अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जाँच की गई। आरटीओ द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुये 17 वाहनों से 25600 रूपये का जुर्माना लिया गया। 4. प्रभारी कमिश्नर से कर्मचारियों ने की वेतन की मांग नगर निगम में 1800 से ज्यादा कर्मचारी है जिनमे नियमित विनियमित दैनिक वेतन भोगी और ठेकाकर्मी भी शामिल है जो महीनो से बिना वेतन के काम कर रहे हैं अब स्थिति यहां बन गई है कि वेतन न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ रहा है वही परिस्थितियों बिगड़ रही है सोमवार को कर्मचारियों ने प्रभारी कमिश्नर से कलेक्ट्रेट पहुंचकर वेतन कराने की मांग की। 5. ग्रमीणों की जमीन पर दबंगो का कब्जा दबंगो के हौंसले बुलंद होते नज़र आ रहे हैं जो दबंगई करते हुए गांव की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं ऐसा ही मामला मुजावरमल गांव का सामने आया है जिसमे ग्रामीणों ने उमरेठ क्षेत्र के दबंगों पर गांव की 10 से 15 एकड़ जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जमीन वापस दिलाने की मांग की। 6. शिक्षकों को पड़े वेतन के लाले आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ द्वारा आज सम्पूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय में आज अतिथि शिक्षको की प्रमुख लंबित माँग तथा अतिथि शिक्षक महापंचायत में हुई घोषणाओं के आदेश व अन्य समस्याओं का निराकरण करने को लेकर एक दिवसीय तिरंगा रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में शहर में शिक्षकों द्वारा दीनदयाल पार्क से रैली निकालकर फव्वारा चौक से होते हुए इंदिरा तिराहा मानसरोवर कॉम्प्लेक्स परासिया रोड से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां पर अतिथि शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों का निराकरण और वेतन प्रदान करने की मांग की है। 7. स्कूल वाहनों यातायात पुलिस ने की हुई जांच मध्य प्रदेश शासन के निर्देश पर प्रदेश में बढ़ती हुई दुर्घटनाओं को लेकर प्रशासन द्वारा जन जागरूकता अभियान चला रहा है जिसके तहत आज धर्मटेकडी में स्कूल वाहनो की जांच की गई। जांच के दौरान बिना परमिट फिटनेस एवं क्षमता से अधिक बच्चों को गाड़ियों में भरने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही की गयी। 8. पुलिस कर्मी बनकर नर्सिंग की छात्रा से ठगी कोलांचल के चंदामेटा थाने के बड़कुही चौकी अंतर्गत पैसे डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी पुलिस कर्मी बनकर ठगी की वारदात को अंजाम देते रहे चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि आरोपी केदारनाथ ने नर्सिंग की छात्रा ज्योति से जान पहचान बढ़ाई और उसे बताया कि वह पैसे डबल करता है लालच में आने के बाद युवती ने आरोपी को 60 हजार रुपए दे दिए। जिसके बाद नकली पुलिस कर्मियों ने आरोपी केदारनाथ को पकड़ा और युवती को छोड़ दिया। बाद में चारों ने आपस में रकम का बंटवारा कर लिया। तीन दिन बाद जब युवती अपने पैसे मांगने पहुंची तो चारों आरोपी एक ही जगह मिले जिसके बाद युवती ने चांदामेटा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 9. खनिज विभाग पर वाहन मालिकों ने लगया आरोप खनिज विभाग के खिलाफ आज वाहन चालकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में आवेदन दिया। वाहन चालकों ने खनिज विभाग पर आरोप लगाया है कि वाहनों पर रॉयल्टी होने के बाद भी वाहनो पर प्रकरण बनाया गया है जो न्याय संगत नही है। टांसपोर्ट चालकों ने बताया कि ट्रांसपोर्टर के पास पक्की रॉयल्टी होने पर भी गिट्टी और रेत की रॉयल्टी उपलब्ध नही कराई जाती जिसके कारण व्यापार करने में समस्या हो रही है। 10. मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं कालोनीवासी विद्यासागर रेजिडेंसी के रहवासियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कॉलोनी में बिजली पानी और सड़क जैसे अन्य सुविधाओं को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और मूलभूत सुविधाओं के लिए मांग की। 11. वरिष्ठ नागरिक संघ की बैठक सम्पन्न वरिष्ठ नागरिक मंच के सदस्य द्वारा आज वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र में समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपनी समस्या को रखा और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। 12. सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन जुन्नारदेव विकासखंड के सरपंचों ने आज बड़ी संख्या मे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर झूठी शिकायतों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और अवैध वसूली और मानसिक दबाव बनाए जाने वाली शिकायतो को बंद करने की मांग की।