Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Feb-2024

पूर्व सांसद बोधसिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश! भाजपा नेता को जान से मारने की धमकी का आरोप पंजाब नेशनल बैंक में अज्ञात चोर ने घुसकर किया चोरी का प्रयास सीसीटीव्ही में कैद हुआ चोर जल जीवन मिशन योजना ठप्प कार्यपालन यंत्री और ठेकेदार की मिली भगत से पानी टंकी हुई बर्बाद मंगलवार को जबलपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बालाघाट के पूर्व सांसद बोधसिंह भगत को 22 फरवरी को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। बोधसिंह भगत पर भाजपा नेता छगन हनवत को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस चल रहा है। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र से उस वक्त के सांसद बोधसिंह भगत को टिकिट ना देते हुए पूर्व मंत्री ढालसिंह बिसेन को यहां से प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद 1 अप्रैल 2019 को भाजपा नेता छगन हनवत अन्य नेताओं के साथ बोधसिंह भगत से मिलने उनके निवास घुबड़गोंदी गए थे। जहां बोधसिंह ने हनवत के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। हनवत ने वारासिवनी थाने और पुलिस अधीक्षक को मामले की लिखित शिकायत की थी। लांजी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बापड़ी सरपंच द्वारा पंचायत सचिव और ग्राम की आशा कार्यकर्ता सहित अन्य ग्रामीणों को डराने धमकाने सहित तानाशाही रवैय्या अपनाने पर आक्रोशित पंच व आशा कार्यकर्ता एवं करीब आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच सरपंच खेमराज डॉन मच्छिरके को पद से हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र हमारी मांगों पर प्रशासन द्वारा अमल नहीं किया जाता है तो हम आंदोलन करने बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि बालघाट शहर मुख्यालय के ह्रदय स्थल और व्यस्तम क्षेत्र हनुमान चौक में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। चोर सीसी टीव्ही फुटेज में कैद हो गया है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। 15 अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन योजना प्रांरभ की गई थी जिसके तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों मे बनाई जा रही पानी टंकी आज विभाग के कार्यपालन यंत्री के संरक्षण मे ठेकेदारो की मिली भगत से दम तोड़ती नजर आ रही है। तो कही पर पानी टंकी बनने के बाद भी उसे शो पीस बनाकर रखा गया है बल्कि उसे शुरू नही किया गया जिससे आज ग्रामीणो को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। इससे यह माना जा रहा है कि भारत सरकार के करोडो रूपए की होली विभाग के अधिकारी और ठेकेदार मिलकर खेल रहे है। इस मामले में नरेंद्र मोदी विचार मंच के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव ने विभिन्न ग्राम पंचायतो का निरीक्षण कर देखा तो देखने मे आया कि बहुत सी पानी टंकी दम तोड़ती नजर आई वही कुछ टंकी तो बनने के बाद भी बंद पड़ी हुई है। पांच माह से वेतन का भुगतान नहीं मिलने से आक्रोशित अतिथि शिक्षकों ने आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले मानदेय भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये राहुल नायक को मु यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अतिथि शिक्षक कलेक्ट्रेट गेट पर डिप्टी कलेक्टर के ज्ञापन लेने पहुंचने पर कलेक्टर को ही ज्ञापन दिये जाने की मांग को लेकर अड़ गये और गेट पर ही रास्ता बंद कर बैठ गये थे। जिससे कुछ देर बाद एसडीएम राहुल नायक ने पहुंचकर समझाईश देकर कलेक्टर के कार्यालय में नहीं होने की जानकारी देते हुये मांगों के संबंध में ज्ञापन प्र्राप्त कर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रदर्शनकारी अतिथि शिक्षक वापस लौटे। महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित त त सचखंड हजूर अबचल नगर साहिब से जुड़े एक्ट में संशोधन किये जाने से सिक्ख समाज में महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आक्रोश है। जिले के सिक्ख समाज ने इस एक्ट का विरोध करते हुये एक्ट में किसी तरह कोई बदलाव ना किए जाने की मांग करते हुए को लेकर महाराष्ट्र सरकार के नाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान गुरूद्वारा श्री गुरूसिंघ सभा बालाघाट के अध्यक्ष जसबीर सिंह सौंधी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा 1956 के गुरूद्वारा सिक्ख एक्ट में संशोधन कर सिक्ख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पूर्व के एक्ट को यथावत रखे जाने की मांग की है। बैहर विधानसभा अंतर्गत गढ़ी क्षेत्र के ग्राम जैतपुरी सहित अन्य गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर झिलमिली नाला और समरिया के पास पाटी नाला पर पुल निर्माण किये जाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेश मरकाम व जैतपुरी के पूर्व सरपंच सहित करीब आधा सैकड़ा महिला पुरूष मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि ब्रिटिश काल के समय से झिलमिली नाला व पाटी नाला में पुलिया निर्मित था जो अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। काफी समय से पुलिया निर्माण की मांग की जा रही है लेकिन कोई अमल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि लोकसभा चुनाव के पूर्व पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो करीब एक दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीण मतदान नहीं कर चुनाव का बहिष्कार करेंगे। गत रात्रि में लामता क्षेत्र के ग्राम ढुटी में किराना दुकान में आग लगने से किराना दुकान का पूरा समान जलकर राख हो गया किराना दुकान जलने से किराना दुकान मालिक को लगभग ३० हजार रुपये का क्षति होना बताया दुकान मालिक सुनील लांझेवार ने बताया कि मैं विकलांग हु मेरी पत्नी भी विकलांग है ओर मेरे दो बच्चे है मेरे परिवार का भरण पौषण दुकान की कमाई से होता था वह दुकान भी जलकर राख होने से परिवार की स्तिथि गड़बड़ा गई है। लामता पुलिस ने आगजनी का प्रकरण क्रमांक ०१/२०२४ कायम कर जांच में लिया है ।