मध्यप्रदेश देश में बढ़ती बेरोजगारी हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट अपराध महिला असुरक्षा और सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में आंदोलन कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। जैसे ही कार्यकर्ता विधानसभा के लिए शिवाजी नगर चौराहा पहुंचे पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री निवास ने बैरिकेड लांघकर विधानसभा की ओर जाने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर केनन और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुलिस ने जीतू पटवारी श्रीनिवास बीवी विक्रांत भूरिया समेत कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। घेराव में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी शामिल हैं।