Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Feb-2024

मंगलवार को मध्य प्रदेश विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ । प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद शून्य काल के दरमियान आने वाली सूचनाओं के साथ कई बिल पेश किए गये। लेकिन जब डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने माल एवं सेवा कर अधिनियम के तहत संशोधन विधेयक 2023 पटल पर रखा । तो इस संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष की ओर से वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने आपत्ति दर्ज कराई उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग को सरकार बढ़ावा दे रही है । जिसमें कई तरह के गेम शामिल हैं । इन गेम्स को खेलने से बच्चे ठगी का शिकार तो हो ही रहे हैं साथ ही मानसिक रूप से भी बच्चे बीमार पड़ रहे हैं । और सरकार बच्चों को रोजगार देने के बजाय उन्हें ऑनलाइन गेम में फंसा कर रखना चाहती है । जिससे कि बच्चे रोजगार के बारे में सरकार से ना पूछ सके । इतना ही नहीं रामनिवास रावत के साथ कांग्रेस के अन्य विधायकों ने भी इस विधायक पर आपत्ति दर्ज कराई । विपक्ष ने इस विधेयक के विरोध में सदन से वाकआउट कर दिया । हालांकि सरकार ने विपक्ष के वाकआउट के बाबजूद भी बहुमत के आधार पर पास करा लिया ।