Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Feb-2024

आखिर कब होगी निगम कमिश्नर की नियुक्ति निगम कमिश्नर के तबादला हुए 20 दिन से अधिक हो गया है स्थाई कमिश्नर न होने से नगर निगम के हाल बेहाल होते नज़र आ रहे हैं। वहीं शहर में निगम व्यवस्था दम तोड़ रही है। हाल ही में अपर कलेक्टर को नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार मिल जाने के बाद खजाने में चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि और राजस्व वसूली का आंकड़ा भी प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसके बावजूद निगम कर्मियों को तीन माह से भुगतान नहीं किया गया है ऐसे में वेतन की राह देख रहे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है इस मामले में न तो शहर सरकार आवाज उठा रही है न ही विपक्ष सरकार। एक साल में कटी सबसे ज्यादा अवैध कालोनियां शहर में बीते 1 साल में सबसे ज्यादा अवैध कालोनियां काटी गई है यह खुलासा एक सर्वे के दौरान हुआ जिसमें अवैध कॉलोनीयो की एक लम्बी लिस्ट सामने आयी है। जिसके बाद राजस्व अधिकारियों ने सभी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। सर्वे के बाद अधिकारियों के पास चौंकाने वाले आंकड़ा में सबसे ज्यादा अवैध कॉलोनी लोनिया करबल और खजरी में काटे जाने का मामला सामना आया है जिसमें खजरी में 33 और लोनिया में 19 अवैध कॉलोनी की सूची सौंप गई है जबकि खजरी के अलावा मोहरली इमलीखेड़ा पड़तला के पास भी बड़े पैमाने पर कॉलोनी विकसित की गई है। आपूर्ति विभाग ने दो संस्थानों से किये 19 गैस सिलेण्डर जप्त आपूर्ति विभाग के जांच दल द्वारा आज 2 संस्थानों से 42744 रूपये के 19 गैस सिलेण्डर जप्त किये गए जसमे अवैध रूप से संग्रहित घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेण्डर और पेट्रोल/डीजल स्टॉक की जांच की गई। जांच के दौरान जुन्नारदेव के दमुआ नगर के महावीर सिंह ठाकुर से 24200 रूपये के 11 और हर्रई के ग्राम बटकाखापा के हरिराम बारसिया से 18544 रूपये के 8 गैस सिलेण्डर जप्त कर कार्यवाही की गई। विस्तृत जानकारी के साथ हों उपस्थित - कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने आज पदभार ग्रहण करने के बाद आज पहली समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर सीएम हेल्पलाइन शिकायत और जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित समय सीमा प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। शीलेन्द्र सिंह ने सभी जिलाधिकारी को समय सीमा के प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर सुनिश्चित करने और अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायत की विस्तृत जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। बिना परमिट चल रही गाड़ियों पर हुए चालान यातायात विभाग को मिल रही शिकायतों के बाद आज बिना परमिट की चल रही गाड़ियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए चालान काटे गए। कार्यवाही के दौरान 10 से अधिक गाड़ियों पर 30 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही की गई और वाहन मालिकों को समझाइश देकर छोड़ा गया। मारुति नंदन सेवा समिति को मिली स्थायी सदस्यता 21 दिवसीय राम महोत्सव के तहत राम भक्तो ने 4 करोड़ 31 लाख बार राम नाम पत्रक लिखकर भरे थे जिन्हें सीताराम नाम बैंक में जमा कर दिया गया है। राम नाम बैक की पासबुक में 4 करोड़ 31 लाख राम नाम दर्ज कर दिए गए है। राम नाम पत्रको को अयोध्या पहुचाने के संकल्प को पूरा कर 6 फरवरी को अयोध्या स्थित श्री मणि रामदास छावनी सेवा ट्रस्ट में मारुति नंदन सेवा समिति को स्थायी सदस्य बनाया गया हैं। जिसकी जानकारी मारुति नंदन सेवा समिति के संयोजक आनंद बक्शी ने दी। पेंच परियोजना से वंचित है 15 गांव के किसान चौरई माचागोरा पेच परियोजना माइको लिफ्ट इरिगेशन फेस 1 का कार्य पिछले 6 साल से रुका हुआ है जिसको लेकर आज किसानों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द रुके हुए काम को शुरू करवाने की मांग की। वहीं सुनवाई न होने पर होने पर पेंच परियोजना से वंचित 15 ग्रामों के किसानों द्वारा आने वाले लोकसभा चुनाव का बहिस्कार करने और उग्र आन्दोलन करने की बात किसानों ने कही। चार साल से नही मिला रिजल्ट गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने आज 8 सूत्री मांगों के संबंध में प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा। छत्राओ ने मांग की है कि नई शिक्षा नीति को लागू किया जाए और 4 साल से रुके ATKT के रिजल्ट को जल्द से जल्द घोषित किया जाए। शहर कांग्रेस व युकां की हुई महत्वपूर्ण बैठक आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में आज राजीव कांग्रेस भवन में बैठक कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा बूथ स्तर की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये चुनाव की तैयारी में जुटने व सक्रियता के साथ सौंपी गई और जिम्मेदारियों को पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगाप्रसाद तिवारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। फांसी पर लटका मिला अधेड़ का शव पुलिस थाना उमरेठ अंतर्गत ग्रामपंचायत उमरेठ के वार्ड नम्बर 1 बागदेव निवासी 57 वर्षीय रमेश कुमार सिंह का शव उनके ही खेत में स्थित घर मे लटकता मिला। घटना रविवार दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। सोमवार को FSL प्रभारी डॉ अजीता जोहरी SDOP जितेन्द्र जाट तथा थाना प्रभारी विजय राव माहोरे ने अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की तदोपरांत शव को फांसी से उतारकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परासिया भेजा गया जिसके बाद पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।