Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
12-Feb-2024

नपा परिषद की बैठक में पेयजल की समस्या पर पार्षदों ने जताई नाराजगी रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच अतिक्रमण को लेकर सौंपा ज्ञापन २१ गांवों से निकलेगी ग्राम मंगल पदयात्रा श्रीविष्णु धाम हीरापुर में होगा समापन नगर पालिका बालाघाट के सभागार में सोमवार को परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सड़क नाली व नल जल योजना सहित करीब २६ प्रस्तावों पर चर्चा की गई है। जिसमें सभी प्रस्ताव सर्व सम्मति से पारित कर लिये गये है। बैठक में प्रमुख रूप से नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन प्रभारी नपा सीएमओ बीएल लिल्हारे सांसद प्रतिनिधि विधायक प्रतिनिधि शफकत खान सहित नपा सभापति व पार्षदगण मौजूद रहे। इस बैठक में शहर में ३८ करोड़ की लागत से जल आर्वधन योजना के तहत किये गये पेयजल आपूर्ति के कार्यो का मामला जोरों पर रहा। ठेकेदार द्वारा इस कार्य में की गई लापरवाही व देरी से पार्षदों ने नाराजगी जताई। शहरीय क्षेत्र के वार्ड नंबर ११-१२ बूढ़ी में नपा अमले द्वारा अवंतीबाई चौक से बूढ़ी आईटीआई मार्ग में नाप जोप कर अतिक्रमण हटाने जगह चिन्हित कर लाल निशान लगाया गया। जिससे सोमवार को इन वार्डो के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इस कार्यवाही पर रोक लगाने मांग की गई है। वार्डवासियों का कहना है कि पूर्व में उन्होंने नपा से अनुमति लेकर अपना भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किया था। लालबर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत निलजी के समीप से गुजरी वैनगंगा बड़ी नहर के पुलिया के पास १२ फरवरी को सुबह बजे धरपीवाड़ा निवासी 35 वर्षीय राजकुमार टेंभरे का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त धरपीवाड़ा निवासी राजकुमार टेंभरे के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि राजकुमार टेंभरे सोमवार को सुबह मवेशी चराने बड़ी नहर की ओर गया था जो अनियंत्रित हो गया होगा और नहर में डूब जाने से उसकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है क्योंकि नहर में 5 से 6 फीट पानी बह रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जिले में बसंत पंचमी १४ फरवरी को श्री विष्णुधाम ग्राम मंगल पदयात्रा समिति द्वारा ग्राम मंगल पदयात्रा सुबह करीब ८ बजे ६ केन्द्रों से प्रारंभ होगी। इस यात्रा में २१ गांव को शामिल किया गया है। धर्म जागरण समिति संयोजक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य अपनी सनातन संस्कृति से जुडकऱ धार्मिक अनुष्ठान पर्यावरण संरक्षण ग्राम संकल्पना ग्राम विकास गौ सेवा धर्म जागरण सामाजिक समरसता सहित अन्य उद्देश्यों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। नगर परिषद लांजी के सीएमओ की कार्यप्रणाली से नाराज 11 पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सीएमओ को हटाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान पार्षदों ने बताया है कि सीएमओ के द्वारा ना ही बैठक ली जाती है ना ही लांजी के बाजार की कोई नीलामी हो रही है। जिससे नगर परिषद को राजस्व भी प्राप्त नहीं हो रहा है। जिससे नगर में विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि शीघ्र सीएमओ को नहीं हटाया गया तो आंदोलन किया जाएंगा। मोबाइल चलाने का शौक आज एक बालक के लिये उसके जान की दुश्मन बन गया। बैलगाड़ी से धान की मसनी (गाहनी) करते समय बैल की रस्सी जिसे गांव की भाषा में कासरा कहा जाता है गले में लपेट मोबाईल चला रहा था। तभी कुत्ते के भौंकने पर बैल अनियंत्रित होकर भागने से बालक बैलगाड़ी से गिर गया जिसके गले में रस्सी फंस गई। जो बैल के साथ काफी दूर तक घिसटते गया जिससे वह बेहोश हो गया और उसके श्वास नली भी दब गई। बालक श्यामसिंह धुर्वे १४ वर्ष निवासी पांडया छपारा को उपचार के लिये जिला अस्पताल लाया गया। जिसकी हालत गंभीर देख उपचार कर उसे मेडिकल रिफर कर दिया गया है। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी छात्र संघ समिति द्वारा १२ फरवरी को यूथ मेले का आयोजन स्थानीय नूतनकला निकेतन के सभागार में किया गया। जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राटसिंह सरस्वार ब्राडगेज संघर्ष समिति अध्यक्ष अनुपसिंह बैस उपस्थित रहे। इस संबंध में छात्र संघ समिति संरक्षक राहुल सिंह बैस ने बताया कि इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इस दौरान जिले के दानवीर परिवार का सम्मान किया गया जिसके तहत सम्राटसिंह सरस्वार का अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिले के महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।