क्षेत्रीय
मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला अंतरिम बजट विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया। इस वित्तीय वर्ष के पहले चार महीनों के लिए यह बजट करीब एक लाख करोड़ का होगा। अंतरिम बजट में सड़क नेटवर्क मजबूत करने एक्सप्रेस-वे निर्माण को गति देने औद्योगिक केंद्रों के विकास स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने संशोधित नीति के अनुरूप अनुदान देने के लिए भी राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्य बजट लोकसभा चुनाव के बाद जुलाई में मानसून सत्र के दौरान पेश किया जाएगा। #hindinews