Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Feb-2024

भैंस चराने गई वृद्धा पर भालू ने हमला कर किया घायल लामता में ओला गिरने से किसानो की फसले हुई नष्ट पितृ पुरूष पं. दीनदयाल की मनाई पुण्यतिथि रूपझर थाना अंतर्गत ग्राम आमानाला में गांव से लगे खेत की ओर भैंस चराने गई ६० वर्षीय वृद्धा जोगती बाई को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया घटना संबंध में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी कीर्तनसिह धुर्वे ने बताया कि जगोती बाई खेत में भैंस चराने गई थी। जिससे एक भालू ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे विभाग की ओर से तात्कालीन सहायता राशि एक हजार रूपये दी गई व महिला का उपचार कराया जा रहा है। महाकौशल सहित जिले के ग्रामीण अंचलो में बेमौसम बारिश होने से किसानो की फसलो का नुकसान हुआ है। इसी तरह लामता चांगोटोला क्षेत्र में गत रात्रि से बेमौसम बारिश के साथ साथ ओला गिरने से जनजीवन प्रभावित हो गया है वही लामता क्षेत्र में रबी फसल गेंहू चना अलसी एराई की फसल में 60 प्रतिशत फसल नुकसान होने की आशंका है किसानों के चेहरों चिंता के बादल छा गए है । भारतीय जनता पार्टी व भाजयुमो द्वारा भाजपा के पितृ पुरूष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि जिसे बलिदान एवं समर्पण दिवस के रूप में ११ फरवरी को जिला भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राम किशोर कावरे पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल नपाध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजयुमो द्वारा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सहित ााजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स मान किया गया। परम पूज्य परमात्मा एक सेवक मंडल बालाघाट के तत्वाधान में मानव धर्म जैन जागृति कार्यक्रम ग्राम टवेझरी पोस्ट कोलवा में भव्य सम्मेलन संपन्न हुआ। जहां विशाल रैली ग्रामों का भ्रमण करते हुए नशा मुक्ति अभियान के तत्वाधान में एक विशाल मानव धर्म सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मार्ग दर्शकों ने कहा कि शराब पीने से परिवार का विनाश होता है हमें बुरे आदत एवं बुरे व्यसन से दूर रहना चाहिए जैन कलार समाज संगठन द्वारा स्थानीय कमला नेहरू महिला मंडल सभागार में प्रथम सामाजिक मिलन समारोह व महिलाओं का हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में सेवानिवृत प्रोफेसर रविन्द्र सोनवाने ने बताया कि जैन कलार समाज संगठन का गठन किया गया है। आज सामाजिक मिलन समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।