Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
11-Feb-2024

परिवहन जांच चौकियां बनी विवाद की वजह अघोषित जांच चौकियों से होने वाली भारी भरकम कमाई के आगे शासन के आदेश काफी छोटे है। पांढुर्णा मार्ग में हकीकत बताने वाली तस्वीर पूरी तरह साफ है। खास यह है कि यहां एंट्री न देने वाले ट्रक चालकों को अपश्ब्दों सुनने के साथ ही डंडे का भी सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पांढुर्णा थाने में की गई शिकायत यही बता रही है। हैरान करने वाली बात यह कि जिम्मेंदारों को जांच का अधिकार है लेकिन डंडे वह किस अधिकार से चला रहे है इसे बताने वाला कोई नहीं है। दरअसल मामला यह है कि पांढुर्णा के रास्ते महाराष्ट्र से सीमा में प्रवेश करने के लिए पहले राजना में परिवहन विभाग की अघोषित जांच चौकी खुली थी। प्रदेश स्तर पर ट्रांसर्पोटरों के विरोध से इसे औपचारिक रूप से बंद कर दिया गया। लेकिन समय परिवहन विभाग का वाहन ही चौकी का काम कर रहा है। और वाहन चालकों से पहले की तरह ही अवैध वसूली भी की जा रही है। किसान को खेत में दिखा बाघ शनिवार शाम पांढुर्णा विकासखंड के महाराष्ट्र के सीमा क्षेत्र के ग्राम हिवरापृथ्वीराम के किसान को कपास के खेत में कुछ हरकत नजर आई जिसके बाद वन अमले को सूचित किया गया जिसके बाद वन अमले ने खेत के आसपास के जंगलों में जानवर के पगमार्ग एवं मूवमेंट से लेकर जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की जमीन कड़ी होने के कारण बाघ के पगमार्ग नहीं मिल पाए फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग ने आसपास के ग्रामों में पहुंचकर किसानों को अकेले खेतों में नहीं जाने दो-चार लोगों के समूह में खेतों में कार्य करने एवं महिला एवं बच्चों को खेतों में जाने से कुछ दिन रोकने संबंधी जरूरी जानकारी ग्रामीणों को दी गयी। जुन्नारदेव को जिला बनाने उठी मांग पांढुर्णा को जिला बनाए जाने के बाद अब जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में जुन्नारदेव को जिला बनाने एवं दमुआ तथा देलाखारी को तहसील बनाने संबंधी अपनी पुरानी मांग पर सरकार से जबाब मांगा है पिछले काफी समय से आदिवासी बाहुल्य जुन्नारदेव विधानसभा को जिला बनाने सहित दमुआ एवं देलाखारी को पूर्ण तहसील बनाने की मांग जोर शोर से की जाते रही है। इसी सम्बन्ध में जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके ने भी जुन्नारदेव को जिला बनाने की मांग सरकार से की है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं ने किया याद भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा दीनदयाल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू नगर निगम के प्रतिपक्ष नेता विजय पांड रमेश पोपली रोहित पोपली सहित महिला शक्ति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिव्यांगों को मिली ट्राईसाईकिल भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत जिले के पात्र दिव्यांगजनों के लिए आज सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग प्रदान करने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय कलेक्टर कार्यलय के सामने मैदान में किया गया। प्रशिक्षण शिविर में हितग्राहीयो को 40% या उससे अधिक दिव्यांगता प्रमाण पत्र चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया वहीं 80 प्रतिशत से अधिक कमर के नीचे दिव्यांगो को पृथक से मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सीईओ पार्थ जायसवाल निगम प्रभारी कमिश्नर के सी वोपचे भाजपा जिला अध्यक्ष बंटी साहू नेता प्रतिपक्ष विजय पांडे उपस्थित रहे। शहर में अवैध होल्डिंग्स की भरमार शहर में अवैध होर्डिंग की मानो बाढ़ सी आ गई है। हर डिवाइडर तिराहे-चौराहे पर होर्डिंग्स का अंबार लगा हुआ है। जिसकी वजह से शहर की शोभा धूमिल होते नज़र आ रही है। होर्डिंग के मकड़जाल की वजह से जरूरी संकेतक बोर्ड और सरकारी दफ्तरों शिक्षण संस्थाओं से लेकर महापुरुषों की प्रतिमाएं तक नजर नही आ पा रहीं हैं। शहर के हर चौक चौराहे पर अवैध होडिंग लगी हुई है जो गिरे पड़े है और रोड के बीचों बीच लगी होर्डिंग से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। लेकिन निगम सिर्फ मुंह देखी खाना पूर्ति की कार्यवाही करता है। निगम द्वारा शहर में चयनित स्थानों पर होर्डिंग लगाने के लिए स्थान आवंटित किया जाता है। जिसके बाद ही होर्डिंग लगाए जा सकते हैं लेकिन होर्डिंग्स की भरमार देख कर ऐसा नही लगता। सांस्कृति संगीत समारोह का हुआ भव्य आयोजन जिला मांग मातंग युवा समिति द्वारा सांस्कृति संगीत समारोह का आयोजन सिंधी समाज भवन मोहन नगर में किया गया जिसमें शहर के मुख्य मार्गों से वाहन रैली निकाली गई और सांस्कृति संगीत समारोह का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आयोजन में मध्यप्रदेश सहित महाराष्ट्र के कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति दी और सबका मन मोह लिया। पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा जिला स्तरीय जूनियर सीनियर महिला पुरुष बैडमिंटन प्रतियोगिता का आज से पांच दिवसीय आयोजन शुरू हुआ जो 15 फरवरी तक ओलंपिक बैडमिंटन स्टेडियम में खेला जाएगा। चैंपियनशिप में जिले के सभी वर्ग के बैडमिंटन खिलाड़ी भाग ले रहे है जिसमें प्रमुख रूप से सौसर पांढुर्ना चौरईअमरवाड़ा बिछुआ एवं कोयलांचल के पेंच कन्हान छेत्र की टीमें भाग ले रही हैं इसी बीच आज महिला वर्ग के 22 मैच व पुरूष वर्ग के 26 मैच खेले गए। जिसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नए खिलाड़ियों को पुरष्कृत किया गया। टॉयलेट क्लीनर पीने से महिला की मौत सौसर में 30 साल की महिला के टॉयलेट साफ करने का एसिड पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला का नाम सुनीता दुधकवरे बताया जा रहा है जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी जिसके चलते उसने आज अपने घर में रखे टॉयलेट क्लीनर को पीकर आत्महत्या कर ली। परिजनों द्वारा महिला को आनन फानन में प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसे नागपुर रेफर कर दिया गया था जिसके बाद नागपुर ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। करंट लगने से किसान की मौत सौसर के चिलम टेकरी के पास एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचने के बाद जब शव की शिनाख्त की गई तो जानकारी लगी कि मृतक का नाम विनायक भक्ते है जिसने सुधाकर जगदंबे का खेत ठेके से लिया हुआ था। खेत मे किसानों द्वारा फसल बचाने और जंगली जानवरों को रोकने के लिए लगाए जाने वाले GI तार की बिजली लाइन फैली हुई थी जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मृत्यु करंट लगने से हुई है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।