क्षेत्रीय
शनिवार को भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आयोजित हुई । बैठक शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर नोक झोंक होने लगी । विपक्ष के पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर हमला बोलते हुए उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने भोपाल में आवारा कुत्तों द्वारा आम जनता को निशाना बनाने छोटे ठेकेदारों का समय पर पेमेंट नहीं होने जैसे कई मुद्दों को लेकर सदन में जमकर हंगामा किया । भाजपा की ओर से पार्षद देवेंद्र भार्गव ने एक बार फिर ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए 147 करोड़ से अधिक का एडवांस भुगतान करने पर सवालिया निशान खड़े किए । उनके इस सवाल पर नगर निगम अध्यक्ष ने निगम की ज्वाइंट कमेटी बनाकर जांच करने के निर्देश आसंदी से जारी किए ।