ओबीसी फ्रंट मध्य प्रदेश द्वारा पिछड़ा अधिकार यात्रा निकाली जा रही है । इस यात्रा का एक चरण पूरा हो चुका है । इस चरण में ग्वालियर चंबल संभाग की 14 विधानसभाओं में किसान सभाएं और ओबीसी सम्मेलन हुए । जिसमें ओबीसी फ्रंट मध्य प्रदेश के संगठन प्रमुख दामोदर सिंह यादव ने अधिकार यात्रा का नेतृत्व किया इस दौरान उन्होंने सभाए करते हुए पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को लेकर आम जनता के बीच माहौल बनाया है इतना ही नहीं उनकी इस यात्रा का ओबीसी वर्ग के लोग भरपूर समर्थन भी कर रहे हैं । दामोदर सिंह यादव ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहा कि 29 फरवरी को उनकी यात्रा राजधानी भोपाल के सेकंड स्टाफ स्थित जयंती मैदान पहुंचेगी यह यात्रा 27 फरवरी को दतिया से चलकर भोपाल आएगी । जहां बड़ा सम्मेलन किया जाएगा । इस दौरान अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो फिर 29 फरवरी को ही सीएम हाउस का घेराव कर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया जाएगा ।