Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
08-Feb-2024

MP में कांग्रेस विधायकों के दल ने राज्यपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की शिकायत की है। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री कांग्रेस के सांसदों और विधायकों के साथ पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। कांग्रेस विधायक दल का कहना है कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लिए केवल भाजपा सांसदों से 50 करोड़ रुपए और विधायकों से 15 करोड़ रुपए तक के प्रस्ताव मांगे है। वही कांग्रेस के सांसदों और विधायकों की उपेक्षा करक उनके साथ पक्षपात किया जा रहा है। कांग्रेस ने सीएम पर पद की शपथ का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की है।