VIP रोड के बाद अब दूसरी सड़कों पर भी होगा हेलमेट अनिवार्य शहर में पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा अनूठी पहल करते हुए vip रोड यानी पुलिस ग्राउंड से लेकर रानी दुर्गावती चौक तक दुपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य और कार चालकों के लिए सीट बेल्ट अनिवार्य किया गया है। आज कलेक्टर मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा vip रोड में निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया कि इस पहल को अब शहर के अन्य मार्ग और नेशनल हाईवे रोड में भी शुरू किया जाएगा। मंडी में अनाज चोरी करते चोर पकड़ाए कृषि उपज मंडी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी दो शाति बदमाशों ने अनाज चोरी का प्रयास किया लेकिन समय रहते गार्ड ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाशों के पकड़े जाने से व्यापारियों और किसानों ने राहत की सांस ली है। दरअसल कृषि उपज मंडी में हर दिन बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर आतें हैं और बदमाश नजरें चुराकर अनाज चोरी कर ले जाते हैं। व्यापारियों और किसानों ने कई बार मंडी प्रबंधन से यहंा सीसीटीवी कैमरे लगाने की गुजारिश की है लेकिन अब तक कैमरे नहीं लग पाए हैं। इसके कारण चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार को एक बार फिर बदमाशों ने किसान का अनाज चोरी करने का प्रयास किया लेकिन मंडी के गार्ड और व्यापारियों की सजगता से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया गया और व्यापारियो ं ने दोनों बदमाशों को कमरे में बंद कर दिया। अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में खेलेगी सरला राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय का जूडो दल अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता अमृतसर में चल रही है जिसमें 57 किलो भार वर्ग में गर्ल्स कॉलेज की खिलाड़ी सरला भलावी ने अपने चार वाउट लगातार जीत कर अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता हेतु क्वालीफाई कर लिया है प्रेम प्रसंग में चले चाकू युवक गंभीर घायल दमुआ थाना क्षेत्र में एक प्रेम प्रसंग को लेकर चाकू बाजी की वारदात सामने आई है। आरोपी युवक ने सोहेल नाम के एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए तत्काल दमुआ चिकित्सालय ले जाया गया था जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दो युवकों के बीच विवाद के बाद एक आरोपी युवक ने सोहेल नामक युवक पर हमला किया उसके शरीर पर चाकू के कई घाव आए हैं घायल युवक के बयान लेकर दमुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद इस मामले में धाराएं बढ़ाई जा सकती। कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत यातायात पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी वाहनो की रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए मेडीकल कॉलेज के सामने आरओबी पर स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि इस हादसे में दोनो को गंभीर चोटें आई उपचार के लिए दंपत्ति को निजी अस्पताल लाया गया यहां उनकी हालत नाजुक होने से चिकित्सकों ने नागपुर रेफर कर दिया जहां महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रभारी कमिश्नर ने ली निगम कर्मियों की बैठक एडीएम केसी बोपचे को कलेक्टर मनोज पुष्प ने नगर निगम कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार दिया है। दरअसल निगम कमिश्नर राहुल सिंह के तबादले के बाद यहां पर अब तक नए कमिश्नर की नियुक्ति नहीं हुई है। निगम की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए अपर कलेक्टर को निगम की जवाबदारी दी गई है। आज एडीएम केसी बोपचे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए पटाखा गोदामों की जांच करने पहुंचे अधिकारी हरदा जिले में हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा प्रदेश के सभी जिलों में पटाखा गोदाम की जांच करने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शहर में आज एसडीएम सुधीर जैन द्वारा रामगढ़ी चिन्हियाकलारोहाना खुर्द और पाठाढाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री और दुकानों का निरीक्षण किया गया।